विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISSF World Cup में गोल्ड मेडल जीतने वाली ईशा और नीरू को मिला बड़ा सम्मान, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

Published: Thu, 30 Jul 2026 07:41 PM (IST)

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह और नायब सूबेदार नीरू ढांडा को सम्मानित किया।

ईशा सिंह-नीरू ढांडा

ईशा सिंह-नीरू ढांडा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आईएएनएस, नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को भारत की आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता ईशा सिंह और नायब सूबेदार नीरू ढांडा को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में इतिहास रचा था, जो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर बनी हैं। वहीं, ईशा ने चीन के हांग्जू में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में अपनी शानदार प्रगति जारी रखी।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बढ़ाया मनोबल

यह इस साल इस इवेंट में उनका दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक था। बातचीत के दौरान, मांडविया ने दोनों खिलाड़ियों को शूटिंग के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिशों में हर संभव समर्थन का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है कि आप हर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में किसी भी तरह से पीछे न रहें।

यह भी पढ़ें- ISSF World Cup 2026: भारतीय शूटरों का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, सोनम-हिमांशु ने दिलाया मेडल

यह भी पढ़ें- ISSF World Cup: ईशा सिंह ने ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को छोड़ा पीछे, शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।