ISSF World Cup 2026: भारतीय शूटरों का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, सोनम-हिमांशु ने दिलाया मेडल
भारतीय निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

सोनम उत्तम-हिमांशु ढिल्लों

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, हांगझोउ। राइफल निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने आईएसएसएफ विश्व कप में दस मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीता। भारत के अब इस विश्व कप में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं।
सोनम ने 317.2 और हिमांशु ने 317.4 स्कोर किया, इससे इन दोनों का कुल स्कोर 634.6 रहा। इलावेनिल वालारिवन (316 . 8) और पार्थ राकेश माने (317 . 4) 634.2 अंकों के साथ उनसे पीछे रहे। फाइनल में सोनम और हिमांशु ने 441.2 अंक बनाकर चीन की पहली और दूसरी जोड़ी के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
सोनम ने पदक जीतने के बाद दिया बयान
वहीं इलावेनिल और पार्थ चौथे स्थान पर रहे। पदक जीतने के बाद महाराष्ट्र की 23 वर्षीय सोनम ने कहा कि यह एक कड़ा मुकाबला था और कुल मिलाकर अनुभव बहुत अच्छा रहा। वहीं हरियाणा के 20 वर्षीय हिमांशु के लिए यह कांस्य पदक सीनियर आईएसएसएफ विश्व कप में पोडियम तक पहुंचने का उनका पहला अनुभव रहा।
