Vinesh Phogat India Return Live: आधे हरियाणा का सफर करते हुए घर पहुंची विनेश फोगाट, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
विनेश फोगाट के लिए ओलंपिक में तब बहुत उतार-चढ़ाव रहा, जब उन्हें पेरिस में 50 किलोग्राम के गोल्ड मेडल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। मुकाबले की सुबह आधिकारिक वजन में उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। इसके बाद फोगाट ने खेल पंचाट में अपील की, जिसे बुधवार को खारिज कर दिया गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौट आईं हैं। विनेश फाइनल में पहुंचने के बाद भी खाली हाथ रहीं क्योंकि उनका वजन ज्यादा निकला था। लेकिन जब विनेश भारत लौटीं तो उनका ठीक वैसा ही स्वागत हुआ जैसा ओलंपिक मेडल विजेता का होना चाहिए।
सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से निकला विनेश का रोड शो देर रात उनके गांव चरखी दादरी पहुंची। इस बीच विनेश झज्जर, भिवानी होते हुए, आधे हरियाणा का सफर करते हुए अपने पैतृक गांव पहुंचीं। विनेश का उनके गांव में भी ऐतिहासिक स्वागत हुआ।
फोगाट के लिए ओलंपिक में तब बहुत उतार-चढ़ाव रहा, जब उन्हें पेरिस में 50 किलोग्राम के गोल्ड मेडल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। मुकाबले की सुबह आधिकारिक वजन में उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया।
इसके बाद पहलवान ने संयुक्त सिल्वर मेडल के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWI) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (CSA) में अपील की थी, लेकिन बुधवार को सीएएस ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
विनेश फोगाट ने पेरिस में दिल टूटने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, शुक्रवार रात को एक्स को एक 3 पन्नों का एक लेटर शेयर किया, जिससे भविष्य में कुश्ती में वापसी के दरवाजे खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सुबह नई दिल्ली से निकली विनेश फोगाट रोडशो से आधा हरियाणा नापते हुए अपने घर चरखी दादरी पहुंच गई हैं जहां उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
VIDEO | Wrestler Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) receives a rousing welcome upon her arrival at her native village in Charkhi Dadri, Haryana. pic.twitter.com/v3jEHeSp7f
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2024
विनेश फोगाट सुबह नई दिल्ली से चलने के बाद अपने घर के करीब पहुंच गई हैं। कुछ देर पहले वह इमलौता पहुंची जहां उनका जमकर स्वागत हुआ।
#WATCH | Haryana: Indian wrestler Vinesh Phogat received a grand welcome on her arrival in Imlota Village of Bhiwani District pic.twitter.com/4pbQDowlQt
— ANI (@ANI) August 17, 2024
बादली में विनेश का लगातार सम्मान हो रहा है। विनेश का काफिला काफी लंबा है इस कारण सड़क पर जाम भी लग रहा है। लोग आपने हीरो की एक झलक पाने को बेताब हैं।
पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से चूकीं विनेश फोगट का वतन वापसी पर जोरदार स्वागत हो रहा है। वह दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर जा रही हैं। रास्ते में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हो रहा है। इस दौरान उन्हें नोटों की माला पहनाई गई।
विनेश फोगाट बादली पहुंच गई हैं। बजरंग पूनिया भी उनके साथ हैं। लोग अगल-अलग तरीके से विनेश का स्वागत कर रहे हैं। रास्ते में उन्हें एक स्कूटी और एक बाइक उपहार में दी गई है।
महावीर फोगाट ने कहा किओलंपिक पदक हो या न हो, विनेश कुश्ती और भारतीय खेलों में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने वालों में से एक होंगी। हालांकि, हम इस फैसले से दुखी हैं, लेकिन भारतीय कुश्ती के लिए उन्होंने जो किया है। हमारे लिए, वह हमेशा एक चैंपियन रहेंगी।
काफिला धनकोट से आगे निकल चुका है, जो बलाली से अभी भी 95 किलोमीटर दूर है और ऐसा लगता है कि विनेश शाम 5.30-6 बजे तक ही बलाली पहुंच पाएंगी। गांव पहुंचने से पहले कई गांव पहलवान का सम्मान करेंगे।
विनेश फोगाट का जुलूस गुड़गांव के बाहरी इलाके में दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने विनेश का स्वागत किया। प्रशंसक यहां परिवार की तरह उनका स्वागत करते दिखाई दिए। डीजे पर हरियाणवी गाना बज रहा है।
हरियाणा में राजनीतिक तापमान बढ़ने के साथ ही विनेश फोगाट के समर्थन की लड़ाई चुनावी अभियान में एक अहम तत्व बन गई है। एथलीट की अपार लोकप्रियता के साथ, उनका समर्थन मतदाताओं की भावनाओं को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा समर्थन जुटाने में पीछे नहीं रहे और वह विनेश के साथ दिखाई दिए।
चोपड़ा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने अभी तक विनेश से बात नहीं की है, लेकिन उसने यहां जो कुछ भी किया है, वह एक मिसाल है। यूई सुसाकी को हराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। और उसके बाद, उसने जो कुछ भी किया है, मैं कुश्ती के नियमों को अच्छी तरह से नहीं समझता। लेकिन, वह आत्मविश्वास के साथ गोल्ड मेडल की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फिर, यह हुआ। मैं सुबह नाश्ता कर रहा था जब मुझे यह पता चला। मुझे वाकई बहुत दुख हुआ।"
बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को एक चैंपियन कहा। संवाददाताओं से बात करते हुए बजरंग ने कहा, वह मेडल भले ही नहीं जीत पाई, लेकिन पोडियम के करीब पहुंचते हुए पूरे देश ने देखा। इसलिए उसका स्वागत एक चैंपियन की तरह हो रहा है।
वहीं, साक्षी मलिक ने कहा, आज बहुत बड़ा दिन है, विनेश ने महिलाओं के लिए जो किया है वो बेहतरीन है। उम्मीद है कि भारत उसे ऐसे ही प्यार कर करता रहे।
बलाली गांव को करीब 500 साल पहले लाधो और मेधा भाइयों ने बसाया था। वर्तमान में गांव में करीब 550 घर, 1700 से अधिक वोट और 3000 की आबादी है। विनेश ने बलाली का नाम पूरी दुनिया में लहरा दिया है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश का साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विजेंद्र सिंह और खाप पंचायत के नेताओं ने स्वागत किया। भारी मालाओं से लदी विनेश खुली जीप में खड़ी थीं और उन्होंने सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने विनम्रता से हाथ जोड़कर कहा, "मैं पूरे देश का शुक्रिया अदा करती हूं।"
गांव बलाली में विनेश के स्वागत समारोह के लिए मिठाई तैयार करते कारीगर। समारोह में आने वाले लोगों के लिए नाश्ता बनाया गया है।
कार की खुली छत से विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस एमपी दीपेंद्र हुड्डा, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया मौजूद हैं। विनेश का काफिला गांव बलाली के लिए निकल गया है।
#WATCH | Indian wrestler Vinesh Phogat receives a warm welcome at Delhis IGI Airport
— ANI (@ANI) August 17, 2024
Congress MP Deepender Hooda, wrestlers Bajrang Punia, Sakshee Malikkh and others welcomed her. pic.twitter.com/rc2AESaciz
देश पहुंचने के बाद विनेश फोगाट एयरपोर्ट पर भावुक हो गईं। उनके चेहरे पर सपना टूटने का दर्द और समर्थन की खुशी दोनों देखी जा सकती थी। वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।
#WATCH | Indian wrestler Vinesh Phogat breaks down as she arrives at Delhis IGI Airport from Paris after participating in the #Olympics2024Paris. pic.twitter.com/T6LcZzO4tT
— ANI (@ANI) August 17, 2024
विनेश के स्वागत के लिए गांव में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। गांव के मुख्य द्वार को भी सजाया गया है और गांव के बुजुर्ग और युवा तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं।
फोटो- सोशल मीडिया
दिल्ली एयरपोर्ट से वह अपने गांव के लिए निकलेंगी। यहां से उनका काफिला 20 गांवों में रुकते हुए जाएगा। बलाली पहुंचने से पहले उनका 20 गांवों में स्वागत किया जाएगा।
VIDEO | "I thank the entire country," says wrestler Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) as she receives a grand welcome at Delhis IGI airport upon arrival from Paris.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/i3NYClju1X
बलाली गांव के हनुमान मंदिर में विनेश के स्वागत के लिए ग्रामीणों और भीड़ के लिए कुल 750 किलो बूंदी के लड्डू तैयार किए गए हैं। हलवाई चरखी दादरी जिला मुख्यालय से आए हैं और कल रात से ही लड्डू तैयार कर रहे हैं। यहां 10 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विनेश फोगाट के स्वागत में दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक सहित खाप पंचायत के लोग पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर किसान यूनियन के झंडे भी दिखे।
दिल्ली पहुंचने के बाद विनेश का भव्य स्वागत हुआ। उन्हें सभी ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान वह रो पड़ीं। उनके साथ साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया मौजूद हैं। उन्हें पहले कंधे पर उठाय गया फिर गाड़ी छत से सभी अभिवानद स्वीकार किया।
विनेश फोगाट का एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों को साथ स्वागत किया गया। भारी सुरक्षा के बीच वह अपने गांव के लिए रवाना हुईं।
VIDEO | Wrestler Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) arrives at Delhi IGI airport to a rousing welcome.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/j93B0rE4EM
भारतीय पहलवान विनेश दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।
विनेश फोगाट के आगमन की प्रतीक्षा में भारी संख्या में पहलवान पहुंचे हैं। परिवार वाले भी मौजूद हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर भारी पुलिस बल तैनात है।
पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद विनेश फोगाट आज भारत लौटेंगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट उतरेगी। विनेश के लिए पेरिस ओलंपिक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।