विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में 41 हजार धावकों ने लगाई दौड़, केन्या के चार्ल्स मटाटा ने तोड़ा कोर्स रिकार्ड

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:54 PM (IST)

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में 41 हजार धावकों ने दौड़ लगाई। इस दौरान केन्या के चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

चार्ल्स मटाटा

चार्ल्स मटाटा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में रविवार सुबह वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण में दौड़ का उत्सव देखने को मिला। 41 हजार से अधिक धावकों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें 10 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ग्रेट दिल्ली रन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, केन्या के चार्ल्स मटाटा ने पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय एलीट रेस जीतने के साथ कोर्स रिकार्ड भी तोड़ दिया।

मटाटा ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

प्रोकैम इंटरनेशनल की ओर से आयोजित विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल की इस प्रतियोगिता में मटाटा ने 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी की। उन्होंने पिछले रिकार्ड को एक सेकंड से पीछे छोड़ दिया।

केन्या के सैमवेल न्यामाई मेलू 59 मिनट 24 सेकंड के साथ दूसरे और स्टैनली वाइथाका म्बुरू 59 मिनट 33 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय एलीट रेस में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु केनेनी ने 1:06:35 घंटे के समय के साथ खिताब जीता।

भारतीय धावकों का ऐसा रहा प्रदर्शन

भारतीय धावकों में पुरुष वर्ग में शैलेश कुशवाहा ने 1:05:05 घंटे में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। गौरव माथुर दूसरे और हेमंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंकिता ने 1:12:46 घंटे के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। सोनिया दूसरे और भागीरथी तीसरे स्थान पर रहीं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैराथन में बुजुर्गों, युवाओं और दिव्यांगजनों की भागीदारी ने इसे सामुदायिक उत्सव का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि खेल और दौड़ अब केवल गतिविधियां नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बन रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी फिटनेस को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। वहीं, दो बार की ओलिंपिक चैंपियन शाने मिलर-उइबो ने धावकों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के बाद अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कीवियों से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत; जानें दौरे की A टू Z जानकारी

यह भी पढ़ें- बनना चाहता था क्रिकेटर बन गया रग्बी प्लेयर, टीम इंडिया का रहा कप्तान; फिल्मों में भी कमाया नाम