वेस्टइंडीज के बाद अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कीवियों से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत; जानें दौरे की A टू Z जानकारी
वेस्टइंडीज से वनडे और टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। साल 2022 के बाद भारतीय टीम पहली बार कीवियों की धरती पर कोई सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम इस बार पांच मैचों की टी20 और उतने ही मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम का सामना करेगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी भारत को कठिन चुनौती मिली। ऐसे में न्यूजीलैंड की धरती पर भारत के लिए सीरीज जीतना आसान नहीं होने वाला है। बता दें कि टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से होगी, जहां पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
वनडे और टेस्ट सीरीज का बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी धरती पर वनडे और टेस्ट सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। कीवी टीम ने इसी साल की शुरुआत में भारत का दौरा किया था, जहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। ऐसे में भारतीय टीम वनडे सीरीज को अपने नाम कर ब्लैककैप्स से अपना बदला पूरा करना चाहेगी। दूसरी तरफ 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था।
भारतीय टीम दो मैचों में भी न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर अपना बदला पूरा करना चाहेगी। भारत ने जब आखिरी बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेली थी, तो उन्हें 0-2 से हार मिली थी, जो 2019-20 में खेली गई थी। इसके बाद 2022 में टीम इंडिया ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए कीवियों का दौरा किया था, जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया था। इसके अलावा वनडे सीरीज को ब्लैककैप्स ने 1-0 से जीती थी।
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल-
- पहला टी20 - 22 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्च
- दूसरा टी20 - 24 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्च
- तीसरा टी20 - 27 अक्टूबर 2026, वेलिंग्टन
- चौथा टी20 - 30 अक्टूबर 2026, ऑकलैंड
- पांचवां टी20 - 1 नवंबर 2026, हैमिल्टन
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल-
- पहला वनडे - 4 नवंबर 2026, हैमिल्टन
- दूसरा वनडे - 7 नवंबर 2026, वेलिंग्टन
- तीसरा वनडे - 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन
- चौथा वनडे - 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई
- पांचवां वनडे - 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल-
- पहला टेस्ट - 19-23 नवंबर 2026, वेंलिंग्टन
- दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर-1 दिसंबर 2027, क्राइस्टचर्च
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
पहले तीन वनडे मैचों के लिए स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।
आखिरी दो वनडे मैचों के लिए स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
