Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिडे ग्रैंड स्विस में वैशाली ने बनाई बढ़त, ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराया

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 10:47 PM (IST)

    गत चैंपियन और ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने शनिवार को फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर महिला वर्ग में बढ़त हासिल कर ली। वैशाली की यह लगातार तीसरी जीत रही। ओपन सेक्शन में विश्व चैंपियन डी गुकेश ने स्पेनिश खिलाड़ी डेनियल युफा के साहसिक खेल का सामना किया और संभावित तीन में से 2.5 अंक हासिल किए।

    Hero Image
    Vaishali ने फिडे ग्रैंड स्विस में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का हराया। फाइल फोटो

     समरकंद, प्रेट्र। गत चैंपियन और ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने शनिवार को फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर महिला वर्ग में बढ़त हासिल कर ली। वैशाली की यह लगातार तीसरी जीत रही। वहीं, वंतिका अग्रवाल को चीन की युक्सिन सोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और डी हरिका को चीन की गुओ क्यूई ने ड्रा पर रोका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वंतिका और हरिका दोनों के 1.5-1.5 अंक हैं, जबकि वैशाली अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं। ओपन सेक्शन में विश्व चैंपियन डी गुकेश ने स्पेनिश खिलाड़ी डेनियल युफा के साहसिक खेल का सामना किया और संभावित तीन में से 2.5 अंक हासिल किए।

    काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने रागोजिन डिफेंस को चुना। एक मोहरा जीतने के बाद, गुकेश को कुछ रक्षात्मक चालें चलनी पड़ीं, लेकिन सफेद मोहरों के पास वैसे भी कोई गंभीर क्षतिपूर्ति नहीं थी। भारतीय दिग्गज ने अंत में एक आसान खेल जीत लिया।