UFC Qatar Full Fight Card: Jiri Prochazka के सामने अजेय Navajo Stirling की चुनौती, जानिए भारत में कब और कैसे देखें लाइव
यूएफसी कतर में इरी प्रोहाज्का और अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारे नवाजो स्टर्लिंग के बीच मुकाबला होगा। यहां ...और पढ़ें

यूएफसी कतर की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी का कारवां एक बार फिर मिडिल ईस्ट में पहुंच गया है। इस बार फाइटर्स कतर में भिड़ते हुए दिखाई देंगे, जहां मेन इवेंट में लाइट हैवीवेट के पूर्व चैंपियन इरी प्रोहाज्का का मुकाबला अब तक एक भी फाइट नहीं हारे नवाजो स्टर्लिंग के साथ होगा।
प्रोहाज्का, कार्लोस उल्बर्ग के खिलाफ लाइट हैवीवेट टाइटल का मुकाबला हारने के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे। वहीं नवाजो ने यान ब्लाचोविक्ज को हराकर टॉप-5 रैंकिंग में जगह बनाई थी। अब उनकी नजर एक और दिग्गज फाइटर को हराकर अपना विनिंग स्ट्रीक बरकरार रखने पर होगी।
एक्शन में होंगे ये स्टार्स
को-मेन इवेंट में फेदरवेट डिवीजन का मुकाबला होगा, जहां अल्जामिन स्टर्लिंग का सामना केविन वालेजोस से होगा। दोनों ही ये मुकाबला जीतकर फेदरवेट टाइटल के लिए एलेग्जेंडर वोल्कोनोवोस्की को चैलेंज करना चाहेंगे।
इसके अलावा, डैन हूकर, एलेक्जांड्रे टोपुरिया, अमिल अलबाजी और असु अलाबायेव जैसे फाइटर एक्शन में दिखेंगे।
यूएफसी कतर की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
यूएफसी कतर में भारत में कब और कितने बजे से शुरू होगा?
यूएफसी कतर की शुरूआत शनिवार, 21 नवंबर को होगी। प्रीलिम्स फाइट की शुरूआत रात 8:30 बजे होगी, जबकि मेन कार्ड की शुरूआत रात 11:30 बजे होगी।
यूएफसी कतर का आयोजन कहां होगा?
यूएफसी कतर का आयोजन दोहा के आभा अरिना में होगा।
यूएफसी कतर को किस टीवी चैनल पर देखा जा सकता है?
यूएफसी कतर के पूरे फाइट का मजा भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं।
यूएफसी कतर के पूरे फाइट को मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है?
यूएफसी कतर के पूरे फाइट का मजा फैंस मोबाइल पर सोनी लिव एप पर उठा सकते हैं।
यूएफसी कतर फाइट कार्ड
मेन कार्ड
लाइट हैवीवेट: इरी प्रोहाज्का बनाम नवाजो स्टर्लिंग
फेदरवेट: अल्जामिन स्टर्लिंग बनाम केविन वालेजोस
लाइटवेट: डैन हूकर बनाम ब्रायन ओर्टेगा
फ्लाईवेट: क्योजी होरिगुची बनाम असु अल्माबायेव
मिडिलवेट: जेरेड कैनोनियर बनाम इकराम अलिस्केरोव
प्रीलिम्स
बैंटमवेट: एलेक्जांड्रे टोपूरिया बनाम सैंटियागो लूना
हैवीवेट: शामिल गाजिएव बनाम टैलिसन टेक्सेरा
फ्लाईवेट: अमीर अल्बाजी बनाम एलेसेंड्रो कोस्टा
वेल्टरवेट: जेक मैथ्यूज बनाम ताहिर अब्दुल्लायेव
लाइटवेट: निकोलस मोट्टा बनाम डोम मार फैन
लाइट हैवीवेट: दियार नूरगोझाय बनाम अलिक लोरेंज
यह भी पढ़ें- UFC 334 Result: Ciryl Gane और Kayla Harrison ने बचाया खिताब, Josh Hokit व Amanda Nunes को मिली हार; देखें पूरे नतीजे
यह भी पढ़ें- Usman Nurmagomedov ने होटल लॉबी में Merab Dvalishvili पर किया हमला, जमकर चले लात-घूसे; Video