Usman Nurmagomedov ने होटल लॉबी में Merab Dvalishvili पर किया हमला, जमकर चले लात-घूसे; Video
उस्मान नर्मागोमेदोव ने अबु धाबी में मेराब द्वालिशविली पर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों के टीमों के बीच ...और पढ़ें

मेराब उस्मान के बीच हुई झड़प
HighLights
उस्मान नर्मागोमेदोव ने किया मेराब द्वालिशविली पर हमला
अबु धाबी के एक होटल में हुई झड़प
उस्मान-मेराब की झड़प में हुई लात घुसों की बरसात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC) के पूर्व बैंटमवेट चैंपियन मेराब द्वालिशविली पर पीएफएल के लाइटवेट चैंपियन उस्मान नर्मागोमेदोव ने अबु धाबी के एक होटल में बुधवार को अचानक हमला कर दिया (Merab-Usman Fight, जिसके बाद उस्मान की टीम और मेराब के बीच भयंकर लड़ाई हुई।
उस्मान और मेराब के बीच की झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मेराब इस समय शनिवार को रियल अमेरिकन फ्रीस्टाइल इवेंट में भाग लेने अबु धाबी पहुंचे थे। इसी बीच उस्मान ने मेराब पर हमला कर दिया।
उस्मान ने मेराब पर किया हमला
उस्मान की टीम और मेराब और उनके दोस्त के साथ हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उस्मान पीछे से आते हैं और मेराब के चेहरे पर थप्पड़ जड़ देते हैं।
उस्मान के थप्पड़ जड़ने के बाद उनकी टीम के सदस्यों ने भी मेराब और उनके दोस्त पर हमला किया। इस दौरान जमकर लात घूसों की बरसात हुई। फाइट में कम से कम दोनों टीमों को मिलाकर छह लोग शामिल था।
बाद में मेराब ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा गया कि उनका पूरा चेहरा खून से लथ-पथ हो गया। मेराब ने आरोप लगाया कि वो जब इंटरव्यू दे रहे थे, तब उन पर और उनके दोस्त पर हमला किया गया।
🚨 Full footage of the scuffle between Usman Nurmagomedov and Merab Dvalishvili https://t.co/SGJzkQdFif
— Red Corner MMA (@RedCorner_MMA) November 11, 2026
उस्मान के भाई से लड़ चुके हैं मेराब
मेराब यूएफसी में पहले उस्मान के भाई उमर नर्मागोमेदोव से लड़ चुके हैं, जहां उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की थी। उन्होंने उमर को उनके प्रोफेशनल करियर की पहली हार दी थी।
इसके बाद उमर की टीम ने लगातार फिर से फाइट की मांग की थी। मगर दोनों के बीच दोबारा फाइट नहीं हुई। मेराब हाल ही में पीटर यान से बैंटमवेट बेल्ट के लिए लड़े थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब वो आरएएफ इवेंट में मार्लोन मोराएस से रेसलिंग मैच में लड़ते हुए दिखाई देंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।