UFC में नॉकआउट और टेक्निकल नॉकआउट में क्या अंतर है? दोनों में खिलाड़ी होते हैं चित, मगर ये बात बनाती है अलग
यूएफसी में नॉकआउट और टेक्निकल नॉकआउट सुनने में एक जैसा लगता है, मगर इन दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है।

नॉकआउट और टेक्निकल नॉकआउट में अंतर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के ऑक्टागन में जब दो फाइटर आमने-सामने उतरते हैं तो, हर सेकेंड में किसी न किसी के चित होने का खतरा बना रहता है। ऑक्टागन में कोई फाइटर चित हो जाता है तो फैसला होता है- नॉकआउट (KO) या टेक्निकल नॉकआउट (TKO)।
नॉकआउट और टेक्निकल नॉकआउट पहली बार देखने में एक जैसा लगता है। मगर इन दोनों फैसलों में जमीन-आसमान का फर्क होता है। एक में फाइटर होश खो बैठता है तो दूसरे में रेफरी की सूझबूझ फाइटर्स को ज्यादा चोट लगने से बचाती है।
नॉकआउट और टेक्निकल नॉकआउट में अंतर
नॉकआउट (KO)- जब कोई फाइटर विरोधी एथलीट के किसी प्रहार जैसे- किक या पंच से पूरी तरह बेहोश हो जाता है या फिर जमीन पर गिरकर उठने लायक नहीं होता है। इस परिस्थिति को नॉकआउट में काउंट किया जाता है।
इस दौरान रेफरी बीच में आता है फाइट को रोकने का ईशारा करता है, क्योंकि फाइटर पहले ही मुकाबला हार चुका होता है।
टेक्निकल नॉकआउट (TKO)- टेक्निकल नॉकआउट तब होता है जब फाइटर होश में तो रहता है, लेकिन वह खुद का बचाव करने या सुरक्षित रूप से फाइट जारी रखने की स्थिति में नहीं होता। ऐसे में मैच को रेफरी, डॉक्टर या फाइटर का फाइटर का कॉर्नर बीच में मैच रोक देता है।
उदाहरण के तौर पर जब कोई फाइटर जमीन पर हो और लगातार बिना बचाव किए पंच खा रहा हो तो रेफरी सुरक्षा को देखते हुए टेक्निकल नॉकआउट घोषित कर देता है।
फैक्टर | नॉकआउट (KO) | टेक्निकल नॉकआउट (TKO) |
फाइटर की स्थिति | पूरी तरह बेहोश या सुधबुध खोया हुआ | होश में, लेकिन खुद का बचाव करने में असमर्थ |
फैसले का आधार | फाइटर का शरीर सीधे जवाब दे जाता है | तीसरे पक्ष (रेफरी/डॉक्टर/कोच) का हस्तक्षेप |
कारण | एक ही जोरदार और सटीक प्रहार | लगातार वार, गंभीर चोट या कट |
सुरक्षा पहलू | चोट लगने के बाद खेल रुकता है | गंभीर चोट या अनहोनी से बचाने के लिए खेल रोका जाता है |
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।