UFC इतिहास में सबसे ज्यादा फाइट जीतने वाले टॉप-5 फाइटर्स, दो दिग्गजों के बीच चल रही जबरदस्त टक्कर
यूएफसी इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड जिम मिलर के नाम है। मिलर और चार्ल्स ओलिवेरा के बीच ...और पढ़ें

जिम मिलर और चार्ल्स ओलिवेरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC) इतिहास में सबसे ज्यादा फाइट जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के 43 वर्षीय फाइटर जिम मिलर के नाम है। मिलर और ब्राजील के चार्ल्स ओलिवेरा के बीच अभी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बीच जबरदस्त टक्कर है।
मिलर और ओलिवेरा दोनों अभी भी यूएफसी में लड़ते हैं। ओलिवेरा ने हाल ही में मैक्स हॉलोवे को हराकर बीएमएफ बेल्ट जीता था। वहीं मिलर अपनी अगली फाइट यूएफसी 334 में टेरेंस मैक्कीनी के खिलाफ लड़ेंगे।
यूएफसी इतिहास में सबसे ज्यादा फाइट जीतने वाले फाइटर्स
जिम मिलर: 43 साल के मिलर आज भी यूएफसी में एक्टिव हैं। वो 2008 में पहली बार यूएफसी में दिखे थे। इसके बाद से वो 18 साल में 47 फाइट लड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 28 मुकाबले जीते हैं।
चार्ल्स ओलिवेरा: ब्राजील के 37 साल के दिग्गज फाइटर चार्ल्स ओलिवेरा मिलर के पीछे पड़े हुए हैं। ओलिवेरा ने अपने करियर में 25 फाइट जीते हैं। वो अब तक 37 फाइट लड़ चुके हैं।
नील मैग्नी: अमेरिका के नील मैग्नी का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल है। वेल्टरवेट डिवीजन में लड़ने वाले इस फाइटर ने अब तक 38 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इस दौरान इन्होंने भी 25 में जीत हासिल की है। वो अभी भी यूएफसी का हिस्सा बने हुए हैं।
मैक्स हॉलोवे: अमेरिकी दिग्गज फाइटर मैक्स हॉलोवे का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। हॉलोवे सिर्फ एक फाइट जीतते ही नील मैग्नी और ओलिवेरा की बराबरी कर लेंगे। वो अब तक 24 मुकाबले जीत चुके हैं। हॉलोवे ने अब तक 33 फाइट लड़ी है।
एंड्री अरलोवस्की: यूएफसी के पूर्व स्टार हेवीवेट फाइटर एंड्री अरलोवस्की सबसे ज्यादा फाइट जीतने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। अरलोवस्की ने अपने यूएफसी करियर में 38 फाइट लड़े। इस दौरान उन्होंने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।