विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC में सबसे ज्यादा बार टाइटल का बचाव करने वाले टॉप-5 फाइटर, इस दिग्गज ने लगातार 11 बार किया अपना बेल्ट डिफेंड

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:01 PM (IST)

यूएफसी इतिहास में सबसे ज्यादा बार टाइटल का बचाव करने का रिकॉर्ड दिग्गज फाइटर जॉन जोन्स के नाम है। वहीं ...और पढ़ें

यूएफसी में सबसे ज्यादा बार टाइटल का बचाव करने वाले फाइटर्स

यूएफसी में सबसे ज्यादा बार टाइटल का बचाव करने वाले फाइटर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के इतिहास में सबसे ज्यादा बार टाइटल डिफेंड करने का रिकॉर्ड अमेरिका के जॉन जोन्स (Jon Jones) के नाम है। मगर जब लगातार सबसे ज्यादा बार खिताब बचाने की बात आती है तो, डिमिट्रियस जॉन्सन सबसे आगे हैं।

जॉन जोन्स ने अपने करियर में कुल 12 बार अपना टाइटल डिफेंड किया है, जिसमें से 11 बार उन्होंने लाइट हैवीवेट, वहीं एक बार हैवीवेट कटेगरी में खिताब को बचाया है।

यूएफसी में सबसे ज्यादा बार टाइटल डिफेंड करने वाले फाइटर

1- जॉन जोन्स- यूएफसी इतिहास के सबसे महान फाइटर्स में गिने जाने वाले जॉन जोन्स इस लिस्ट में 12 बार टाइटल का बचाव करने के साथ नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं।

जोन्स ने साल 2011 से 2025 तक 12 बार टाइटल का बचाव किया। इससे पहले डिमिट्रियस जॉन्सन के साथ लिस्ट में बराबरी पर थे। मगर पिछले साल हैवीवेट मुकाबले में स्टीपे मियोचिच को हराकर उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2- डिमिट्रियस जॉन्सन- यूएफसी में सबसे ज्यादा बार टाइटल का बचाव करने के मामले में जॉन्सन दूसरे नंबर पर हैं। मगर जब बात लगातार सबसे ज्यादा टाइटल डिफेंस की होती है तो, जॉन्सन खुद को पहले नंबर पर पाते हैं।

फ्लाईवेट कैटेगरी के दिग्गज जॉन्सन ने 2013 से 2018 तक 11 बार टाइटल का बचाव किया और इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

3- एंडरसन सिल्वा- ब्राजील से आने वाले दिग्गज फाइटर एंडरसन सिल्वा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सिल्वा ने साल 2007 से लेकर 2014 तक 10 बार अपने मिडिलवेट टाइटल को डिफेंड किया।

4- जॉर्ज सेंट पिएर- वेल्टरवेट कैटेगरी के दिग्गज फाइटर जॉर्ज सेंट पिएर ने कुल 9 बार अपने खिताब का बचाव किया। पिएर ने 2008 से 2014 तक वेल्टरवेट कैटेगरी में अपना दबदबा बनाए रखा था।

5- वैलेंटिना शेवचेंको- महिलाओं के फ्लाईवेट डिवीजन की लिजेंडरी फाइटर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। शेवचेंको ने 2019 से लेकर अब तक कुल 9 बार अपना टाइटल डिफेंड किया और इस खास सूची में शामिल हो गईं।

यह भी पढ़ें- UFC में नॉकआउट और टेक्निकल नॉकआउट में क्या अंतर है? दोनों में खिलाड़ी होते हैं चित, मगर ये बात बनाती है अलग

यह भी पढ़ें- UFC में सबसे ज्यादा नॉकआउट का रिकॉर्ड किसके नाम? इस अमेरिकी फाइटर ने 16 बार विरोधियों को चटाई धूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।