UFC 334 Result: Ciryl Gane और Kayla Harrison ने बचाया खिताब, Josh Hokit व Amanda Nunes को मिली हार; देखें पूरे नतीजे
सीरिल गान ने जोश होकिट को हराकर अपना हैवीवेट खिताब बचाया। वहीं केला हैरीसन ने अमांडा नूनेस को मात देकर अपना बैंटमवेट टाइटल डिफेंड किया।

सीरिल गान और केला हैरीसन ने अपना खिताब बचाया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सीरिल गान और केला हैरीसन ने रविवार को यूएफसी 334 में अपना-अपना खिताब डिफेंड कर लिया। मेन इवेंट में गान ने हैवीवेट चैंपियनशिप में जोश होकिट को एक जबरदस्त मुकाबले में यूनैनिमस डिसीजन से हराया। वहीं केला ने अमांडा नूनेस को बैंटमवेट टाइटल के लिए हुए मुकाबले में सबमिट कर जीत हासिल की।
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होकिट को पहली बार टाइटल जीतने का मौका मिला था। मगर वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए। वहीं तीन साल बाद रिंग में वापसी कर रहीं अमांडा नूनेस के हाथ भी निराशा लगी।
मेन कार्ड का नतीजा
सीरिल गान बनाम जोश होकिट (Ciryl Gane vs Josh Hokit) (हैवीवेट चैंपियनशिप)
चैंपियन सीरिल गान और चैलेंजर जोश होकिट के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली। पहले राउंड से ही दोनों ने एक-दूसरे को ताबड़तोड़ पंचेस लगाने शुरू किए।
गान पहले राउंड में जैब का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं होकिट लगातार अलग-अलग पंचेस, एल्बो का इस्तेमाल कर रहे थे। दूसरे राउंड में भी दोनों के बीच पंचेस एक्सचेंज हुए। दोनों दूसरे राउंड तक काफी थकें दिख रहे थे।
तीसरा राउंड भी कुछ ऐसा ही रहा। दोनों फाइटर्स थके-थके दिखाई दिए। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे पर अच्छे पंचेस लगाए। चौथे राउंड तक माना जा रहा था कि मुकाबला बराबरी पर है। ऐसे में आखिरी राउंड जीतने वाला फाइटर हैवीवेट टाइटल जीत लेता।
चैंपियन गान ने आखिरी राउंड में दिखाया कि वो अभी उनके पास हैवीवेट टाइटल क्यों थी। उन्होंने अपने किक्स, पंचेस और जैब का इस्तेमाल कर आखिरी राउंड में होकिट पर दवाब डाला। मगर होकिट लगातार मार खाते हुए भी आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जब फाइनल बेल बजी, तब पूरा क्राउड खड़े होकर ताली बजाने लगा।
सीरिल गान ने यूनैनिमस डिसीजन (48-47, 48-47, 48-47) से जोश होकिट को हराकर खिताब बचाया।
केला हैरीसन बनाम अमांडा नूनेस (बैंटमवेट चैंपियनशिप)
पहले राउंड में अमांडा ने केला को कुछ अच्छे पंचेस लगाकर शानदार शुरूआत की। मगर चैंपियन केला ने अपने जूडो का इस्तेमाल करते हुए अमांडा को जमीन पर पटका और क्रूसीफिक्स में डालकर लगभग 50 पंचेस अमांडा को लगाया। लगभग यही हाल दूसरे राउंड में भी दिखा।
तीसरे राउंड में दोनों फाइटर्स थकीं दिखाई दे रही थी। पहल दो की तरफ इस राउंड में भी ज्यादातर फाइट जमीन पर ही रही। चौथ राउंड में अमांडा ने केला की तरफ एक लात मारी, जिसे चैंपियन ने पकड़ लिया। अमांडा अपना पैर छुड़ाकर पीछे जाने लगी तभी केला ने झपट्टा मारते हुए पूर्व चैंपियन का गर्दन पकड़कर सबमिट कर मुकाबला जीत लिया।
केला हैरीसन ने तीसरे राउंड में (1:29 मिनट पर) रिएर नेकेड चोक से हरा दिया।
बिलाल हसन बनाम लुईस गुरूले
मेन कॉर्ड की शुरूआत फ्लाईवेट डिवीजन के मुकाबले के साथ हुई, जहां बिलाल हसन का सामना लुईस गुरूले से हुआ। दोनों के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली।
पहले राउंड में बिलाल का दबदबा रहा। उन्होंने ढेर सारे किक्स और पंच लगाकर गुरूले पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, इसके बाद गुरूले ने वापसी की। आखिरी दो राउंड में उन्होंने अपने रेसलिंग का कमाल दिखाया और बिलाल को जमीन पर गिराकर ढेर सारे पंचेस लगाए। आखिरी में उन्होंने मुकाबाल स्प्लिट डिसीजन से जीता
लुईस गुरूले ने (28-29, 29-28, 29-28) जजेस के स्कोर से बिलाल को हराया।
केविन हॉलैंड बनाम उरोस मेडिक
केविन हॉलैंड ने इस मुकाबले में डॉमिनेट किया। केविन ने पहले राउंड में मेडिक को किक्स और पंचेस लगाकर दबाव बनाए रखा। उन्होंने एक शानदार अपरकट लगाया, जिससे मेडिक जमीन पर गिर गए।
केविन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए डार्स चोक लगा दिया। मगर मेडिक ने हार नहीं मानी और वो सबमिशन से बाहर निकल आए।
दूसरे राउंड में भी बेहतरीन एक्शन देखने को मिला। इस बार मेडिक ने कुछ अच्छे पंच और किक्स लगाए। मगर इसी बीच उन्होंने दो बार केविन के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इसके बाद केविन को आराम करने का मौका दिया।
केविन ने पूरा पांच मिनट का समय लिया। इस बीच रेफरी मार्क गोडार्ड ने मेडिक का एक प्वाइंट काट लिया। तीसरे राउंड में मेडिक ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने केविन को लगातार दो-तीन पंचेस लगाए। इसके बाद एक खतरनाक घूटने से वार किया, जिससे केविन लड़खड़ाते नजर आए। मेडिक ने इस दौरान नॉकआउट की कोशिश की । मगर मैच का समय खत्म हो गया। दोनों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।
केविन हॉलैंड और उरोस मेडिक (29-27,28-28,28-28) के बीच मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।
कायो बोराल्हो बनाम यूजरी बेलगारोई
कायो ने मुकाबले में पहले मिनट से ही डोमिनेट किया। उन्होंने अपने रेसलिंग हेड स्ट्राइक्स, बॉडी स्ट्राइक्स और किक्स का शानदार इस्तेमाल किया।
कायो ने मैच में कुल 5 टेकडाउन किए। एक बार उन्होंने सबमिशन की भी कोशिश की। मगर वो उसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने यूनैनिमस डिसीजन से मुकाबला अपने नाम किया।
कायो बोराल्हो ने यूनैनिमस डिसीजन (30-27, 30-27, 30-27) से यूजरी बेलगारोई को हराया।
UFC 334 के प्रिलिमिनरी कार्ड और अर्ली प्रिलिम्स के नतीजे
प्रिलिमिनरी कार्ड (Preliminary Card)
स्टीफन थॉम्पसन ने चार्ल्स राडके को तीसरे राउंड में (2:54 मिनट पर) टेक्निकल नॉकआउट (TKO) (स्ट्राइक्स / स्पिनिंग व्हील किक) से हराया।
क्रिस डंकन ने ड्रू डोबर को यूनैनिमस डिसीजन: (30-27, 30-27, 29-28) से हराया।
टेरेंस मैकिनी ने जिम मिलर को पहले राउंड में (1:53 मिनट पर) नॉकआउट (मुक्कों / पंचों) से हराया।
सीजन अल्मीडा ने डोंटे जॉनसन को पहले राउंड में (3:20 मिनट पर) टेक्निकल नॉकआउट (TKO) (मुक्कों / पंचों) से हराया।
अर्ली प्रिलिम्स (Early Prelims)
मेलक्विजेल कोस्टा ने जेरेड गॉर्डन को यूनैनिमस डिसीजन: (29-28, 29-28, 29-28) से हराया।
बिया मेस्किटा ने मेसी चियासन को पहले राउंड में (3:23 मिनट पर) सबमिशन (रियर-नेकेड चोक) से हराया।
जुआन डियाज ने हेइली अलातेंग को यूनैनिमस डिसीजन: (30-27, 30-27, 30-27) से हराया।
इवान एल्डर ने सैमुअल सांचेस को यूनैनिमस डिसीजन: (30-26, 30-26, 30-26) से हराया।
यह भी पढ़ें- Usman Nurmagomedov ने होटल लॉबी में Merab Dvalishvili पर किया हमला, जमकर चले लात-घूसे; Video
यह भी पढ़ें- UFC में सबसे ज्यादा बार टाइटल का बचाव करने वाले टॉप-5 फाइटर, इस दिग्गज ने लगातार 11 बार किया अपना बेल्ट डिफेंड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।