विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC या WWE, कहां फाइटर्स करते हैं ज्यादा कमाई? दोनों के बीच सैलरी का अंतर जान उड़ जाएंगे आपके होश

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:29 PM (GMT+05:30)

UFC में फाइटर्स को हर एक फाइट की सैलरी दी जाती है। वहीं WWE में एथलीट्स को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाता है।

WWE और UFC फाइटर्स में कौन करता है ज्यादा कमाई?

WWE और UFC फाइटर्स में कौन करता है ज्यादा कमाई?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। UFC और WWE, दोनों ही संस्थाओं का फाइटर्स को सैलरी देने का तरीका अलग है। एक ओर यूएफसी में फाइटर्स को हर एक फाइट के बाद सैलरी मिलती है। वहीं डब्ल्यूडब्ल्यूई में एथलीट्स को सलाना कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।

यूएफसी, जिसे अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप कहते हैं। यहां पर लड़ाई असली होती है। वहीं डब्ल्यूडब्ल्यूई, जिसका मतलब है वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, यहां पर फाइट स्क्रिप्ट के हिसाब से होती है और पहले से ही मैच का नतीजा तय होता है।

इसके बावजूद यूएफसी अपने फाइटर्स को ज्यादा सैलरी नहीं देता है। वहीं डब्ल्यूडब्ल्यूई में शुरूआती फाइटर्स को भी लड़ाई के अच्छे-खासे पैसे मिल जाते हैं।

यूएफसी फाइटर्स की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएफसी में नए फाइटर्स को 10 से 12 हजार (लगभग 12 लाख रूपये) यूएस डॉलर मिलते हैं। इसके अलावा, जो फाइटर अपना मुकाबला जीत लेता है, उसकी सैलरी दोगुनी हो जाती है।

यूएफसी में चैंपियन बनने के बाद फाइटर्स अच्छा पैसा कमाते हैं। चैंपियन फाइटर को एक फाइट के कम से कम 5 लाख डॉलर मिलते हैं। साथ ही वो यूएफसी के साथ निगोसिएट करके एक मिलियन या उससे ज्यादा कमा सकता है।

यूएफसी फाइटर्स सैलरी के अलावा, बोनस से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। अगर किसी फाइटर का प्रदर्शन अच्छा होता है तो, उसे 'परफॉर्मेंस ऑफ द नाइट' के रूप में लगभग एक करोड़ रूपये का बोनस मिलता है। इसके अलावा, 'फाइट ऑफ द नाइट' के रूप में भी फाइटर्स को एक करोड़ के आस-पास मिल जाते हैं।

WWE फाइटर्स की कमाई

डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर्स की सैलरी यूएफसी के लड़ाकों से ज्यादा होती है। इस संस्था के दिग्गज जैसे-रोमन रेन्स, ब्रॉक लेज्नर सलाना 12 से 15 मिलियन डॉलर की कमाई कर लेते हैं।

इसके अलावा, जिन्होंने थोड़ा बहुत संस्था में नाम कमा लिया है। वो भी 5 मिलियन डॉलर के आस-पास सलाना सैलरी पा जाते हैं। वहीं शुरूआती फाइटर्स को 1 से दो लाख डॉलर की सलाना सैलरी मिल जाती है।

WWE और UFC फाइटर्स की सैलरी में अंतर

तुलना का आधार (श्रेणी)

UFC फाइटर्स की कमाई (डॉलर में)

UFC फाइटर्स की कमाई (रुपये में)

WWE फाइटर्स की कमाई (डॉलर में)

WWE फाइटर्स की कमाई (रुपये में)

भुगतान का तरीका

प्रति फाइट (हर मुकाबले के बाद)

प्रति फाइट (हर मुकाबले के बाद)

सालाना कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर

सालाना कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर

शुरुआती (नए) फाइटर्स

$10,000 – $12,000 (जीतने पर दोगुनी यानी $20,000 – $24,000)

लगभग ₹9.2 लाख – ₹11.1 लाख

$1 लाख – $2 लाख (सालाना)

लगभग 92 लाख – 1.85 करोड़ (सालाना)

मध्यम स्तर के चर्चित फाइटर्स

लगभग 1 से दो लाख डॉलर

लगभग 10 से 20 लाख रूपये

लगभग $5 मिलियन / 50 लाख डॉलर (सालाना)

लगभग 46.1 करोड़ (सालाना)

चैंपियन / दिग्गज फाइटर्स

कम से कम $5 लाख (निगोसिएशन पर $1 मिलियन या अधिक प्रति फाइट)

कम से कम 4.6 करोड़ (निगोसिएशन पर 9.2 करोड़ या अधिक)

$12 मिलियन – $15 मिलियन (सालाना)

लगभग 110.7 करोड़ – 138.4 करोड़ (सालाना)

अतिरिक्त बोनस

'परफॉर्मेंस ऑफ द नाइट' या 'फाइट ऑफ द नाइट' बोनस

प्रत्येक बोनस लगभग ₹1 करोड़ के आसपास

बड़े-बड़े इवेंट में $1 लाख डॉलर तक बोनस

बड़े-बड़े इवेंट्स में लगभग एक करोड़ तक का बोनस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।