'MMA अगला IPL बन सकता है', अमेरिका में अधिकारियों से मिलने के बाद बोले मिजोरम के जोनाथन; भारत पहुंचेगा UFC का कारवां!
मिजोरम के जोनाथन लालरेमरुआटा ने लास वेगस में यूएफसी अधिकारियों से मुलाकात कर भारत में यूएफसी फाइट नाइट के आयोजन पर चर्चा की।

भारत पहुंच सकता है यूफसी कारवां

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) के फैंस को लंबे समय से भारत में यूएफसी फाइट नाइट का लुत्फ उठाने का इंतजार रहा है। अब उनका यह सपना सच हो सकता है। हाल ही में यूएफसी के अधिकारियों, मिजोरम के एमएमए के फैन और कंसल्टेंट जोनाथन लालरेमरुआटा और फ्लाइवेट चैंपियन जोशुआ वैन की मुलाकात के बाद इसकी संभावना बढ़ती दिखाई दे रही है।
जोनाथन ने अमेरिका के लास वेगस में यूएफसी हेडक्वार्टर में अधिकारियों से मुलाकात कर भारत में यूएफसी इवेंट के आयोजन की चर्चा की। साथ ही उन्होंने भारत से खासकर कि नॉर्थईस्ट से निकल रहे अच्छे फाइटिंग टैलेंट के बारे में भी बताया।
जोनाथन ने इस दौरान यूएफसी फ्लाइवेट के मौजूदा चैंपियन जोशुआ वैन के मिजोरम के साथ कनेक्शन के बारे में बताया। जोनाथन का मानना है कि एमएमए भारत का अगला आईपीएल बन सकता है।
अगला आईपीएल बन सकता है एमएमए
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान जोनाथन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में यूएफसी चीफ बिजनेस ऑफिसर हंटर कैंपबेल और इरीडियम स्पोर्ट्स एजेंसी के सीईओ जेसन हाउस ने लास वेगस में मुलाकात की।
जोनाथन ने कहा, 'एमएमए अगला आईपीएल बन सकता है। मैरी हंटर कैंपबेल और जेसन हाउस से भारत में यूएफसी का आयोजन को लेकर अच्छी बातचीत हुई है। जोशुआ वैन, जो हमारे साथ कल्चर और खून का नाता है, इससे यह साबित होता है कि अगला वर्ल्ड चैंपियन मिजोरम से हो सकता है।'
जोनाथन ने आगे कहा, 'यूएफसी फाइट नाइट शायद भारत में एक दिन आ जाए, किसे पता है और अभी हम बात कर रहे हैं इस दौरान कोई भारत का यूएफसी वर्ल्ड चैंपियन तैयार हो रहा होगा।'
यूएफसी चैंपियन का भी मिला सपोर्ट
फ्लाइवेट चैंपियन जोशुआ का कहना है कि वो भारतीय फाइटर्स को यूएफसी तक ले जाने में पूरी मदद करेंगे।
जोशुआ ने कहा, 'हम सभी भाई हैं। हमारा एक ही खून है। मैं मिजोरम जाकर फाइट देख चूका हूं। मुझे वहां छमता और टैलेंट दिखा है। मिजोरम में बहुत सारे टैलैंटेड और मेहनती फाइटर्स हैं। उन्हें बस मौके की जरूरत है। अगर मुझे मौका मिलता है तो, तो मैं अपने अपनी तरफ से भाई और बहनों को यूएफसी तक ले जाने में मदद करूंगा।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।