UFC में कौन-कौन से हमले करना मना है? फाइटर की एक गलती और गंवाना पड़ जाता है मैच
यूएफसी फाइट में कई तरह के मूव्स के इस्तेमाल किए जाते हैं। मगर यूएफसी में कुछ ऐसे भी मूव हैं, जिसका इस्तेमाल करना सख्त मना है।

यूएफसी फाइट का एक इलीगल मूव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC फाइट में फाइटर्स अलग-अलग तरह के स्किल्स और मूव का इस्तेमाल कर विरोधियों को नॉकआउट या हराने की कोशिश करते हैं। मगर फाइट के दौरान कुछ ऐसे भी मूव्स होते हैं, जिसका इस्तेमाल करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
कई बार फाइटर्स जानबूझकर या फिर अंजाने में इसका इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अंक गंवाने पड़ते हैं। कभी-कभी वही हार की वजह बन जाती है।
UFC के इलीगल मूव्स
1- आंखों में उंगली डालना
यूएफसी में विरोधी फाइटर की आंखों में उंगली डालना या आंखों पर जानबूझकर हमला करना प्रतिबंधित है। साथ ही चेहरे की तरफ उंगलियां करके फाइट करना भी फाउल माना जाता है। इसके लिए रेफरी फाइटर को वॉर्निंग देते हैं।
अगर फाइटर बार-बार वही गलती करता है तो, रेफरी उसके अंक काट लेता है, जो बाद में उसके हार का एक कारण बन जाती है।
2- प्राइवेट पार्ट पर हमला
यूएफसी में विरोधी फाइटर के प्राइवेट पार्ट पर पंच, किक या घुटने से जानबूझकर वार करना मना है। गलती से ऐसा होने पर रेफरी मुकाबला रोककर फाइटर को संभलने का समय दे सकता है।
3- सिर के पीछे और रीढ़ पर वार
यूएफसी में सिर के पीछे और रीढ़ की हड्डी पर वार करना पूरी तरह मना है। हालांकि, सिर के पीछे के सभी हिस्सों पर वो लागू नहीं होता। उसके लिए कुछ और भी मुश्किल नियम हैं। मगर आप फाइटर्स की रीढ़ की हड्डी पर वार नहीं कर सकते। ऐसा करने पर रेफरी आपके अंक काट सकता है।
4- काटना
यूएफसी फाइट के दौरान किसी भी फाइटर का दूसरे फाइटर का दातों से काटना फाउल माना जाता है। इसके लिए भी रेफरी फाइटर्स का अंक काट सकते हैं।
5- बाल खींचना
यूएफसी फाइट में कोई भी फाइटर दूसरे फाइटर का बाल नहीं खींच सकता। अगर वो ऐसा करता है तो, रेफरी उसके अंक काट सकता है।
6- जमीन पर पड़े फाइटर के सिर पर किक या घुटने से वार
यूनिफाइड MMA नियमों के तहत जमीन पर पड़े विरोधी के सिर पर किक या घुटने से हमला करना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर फाइटर को डायरेक्ट डिस्क्वालीफाई भी किया जा सकता है।
7- रेफरी के ब्रेक के दौरान हमला
मैच के दौरान कई बार ऐसा होता है कि रेफरी मुकाबले को कुछ देर के लिए रोक देता है। इस बीच फाइटर्स एक-दूसरे पर वार नहीं कर सकते। अगर वो ऐसा करते हैं तो, रेफरी उनपर सख्त कार्रवाई कर सकता है।
8- केज पकड़कर फायदा उठाना
यूएफसी में फाइटर्स फाइट के दौरान केज पकड़कर विरोधी एथलीट से बचने का प्रयास नहीं कर सकते। ऐसा करने पर रेफरी पहले चेतावनी देता है और बाद में अंक भी काट सकता है।
9- उंगलियों के छोटे जोड़ों को मोड़ना
फाइटर्स दूसरे फाइटर की उंगलियों के छोटे जोड़ों को पकड़कर मोड़ नहीं सकते। यह पूरी तरह प्रतिबंधित है।
10- गले पर जानबूझकर हमला
गले पर हमला करना या सांस की नली को पकड़कर दबाना प्रतिबंधित है। हालांकि, गलती से अगर ऐसा होता है तो, इसे इलीगल नहीं माना जाता है। मगर जानबूझकर ऐसा करने पर रेफरी एक्शन ले सकता है।
11- जमीन पर पड़े विरोधी को पैर से कुचलना
यूनिफाइड MMA नियमों के तहत जमीन पर पड़े विरोधी पर पैर से कुचल नहीं सकते। ऐसा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
12- सिर से टक्कर मारना
फाइटर्स जानबूझकर अपने सिर का हथियार की तरह इस्तेमाल कर दूसरे फाइटर पर हमला नहीं कर सकते। ऐसा करना पूरी तरह गलत माना जाता है। इसके खिलाफ रेफरी एक्शन ले सकता है।
यह भी पढ़ें- SA vs AUS: रिकल्टन-मुल्डर के बाद हार्मर-रबाडा ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का दम, केपटाउन फतेह कर साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज
यह भी पढ़ें- BAN vs WI: जोमेल वारिकन के 'नहले' से दहला बांग्लादेश, वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से ढहाया ढाका का किला