SA vs AUS: रिकल्टन-मुल्डर के बाद हार्मर-रबाडा ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का दम, केपटाउन फतेह कर साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज
रायन रिकल्टन और वियान मुल्डर के दमदार शतक और चौथी पारी में साइमन हार्मर-कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की वजह ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रायन रिकल्टन-वियान मुल्डर के ऐतिहासिक शतक और चौथी पारी में साइमन हार्मर और कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की वजह से साउथ अफ्रीका ने शनिवार को तीसरा टेस्ट 176 रनों से जीत लिया। इसी के साथ टेंबा बावुमा की टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया।
ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 288 रनों का लक्ष्य मिला था, मगर हार्मर-रबाडा के आगे किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 111 रनों पर सिमट गया और मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा दिया।
मिचेल स्टार्क ने कराई थी ऑस्ट्रेलिया की वापसी
केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और मार्कस एकरमैन ने शानदार अर्धशतक ठोका था।
एकरमैन और मार्करम ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की थी। एकरमैन 95 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मार्करम ने 78 रनों की पारी खेली। इसके बाद डेविड बेडिंघम ने 50 रन बनाए। ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका पहली पारी में ही बहुत बड़ा स्कोर खड़ा कर देगा।
हालांकि, मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की मैच में शानदार वापसी कराई। स्टार्क ने 72 रन देकर छह विकेट झटके, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका की पहली पारी 329 रन पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 100 रन की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका पर 100 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने 102 रनों की पारी खेली।
वहीं मैट रेनशॉ (74), कैमरन ग्रीन (65) और एलेक्स कैरी (80) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 429 रन बनाए। हार्मर ने इस दौरान सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
रिकल्टन-मुल्डर की दमदार पारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी के बाद साउथ अफ्रीका पर काफी दबाव था। शुरुआती पांच बल्लेबाजों में अफ्रीका की ओर से मार्कस एकरमैन (62) ने ही अर्धशतक जड़ा। साउथ अफ्रीका ने 181 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए।
ऐसा लग रहा था कि अफ्रीका के लिए यहां से वापसी करना मुश्किल होगा। मगर रायन रिकल्टन और वियान मुल्डर ने पूरी तरह तस्वीर बदल दी।
रिकल्टन ने 101 और मुल्डर ने 115 रनों की पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 387 के स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 288 रनों का लक्ष्य दिया।
हार्मर-रबाडा के आगे ऑस्ट्रेलिया पस्त
आखिरी दिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया से कड़ी टक्कर की उम्मीद थी। मगर कगिसो रबाडा और साइमन हार्मर के आगे ऑस्ट्रेलिया की हवा निकल गई।
रबाडा ने मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन और खतरनाक ट्रेविस हेड का विकेट चटकाकर शुरुआत से ही मैच से ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर दिया। इसके बाद अगले चार विकेट हार्मर ने निकालकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62/8 पर लाकर खड़ा कर दिया।
इसके बाद नाथन लायन और पैट कमिंस ने अफ्रीका की जीत को कुछ देर के लिए टाला। मगर हार्मर ने कमिंस और हेजलवुड को पवेलियन भेज मुकाबले और सीरीज को साउथ अफ्रीका के हवाले कर दिया। हार्मर ने चौथी पारी में छह विकेट झटके। वहीं उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किया और साउथ अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट जिताने में अहम भूमिका निभाई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।