BAN vs WI: जोमेल वारिकन के 'नहले' से दहला बांग्लादेश, वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से ढहाया ढाका का किला
जोमेल वारिकन की घातक गेंदबाजी की वजह से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में आठ विकेट से हरा दिया ...और पढ़ें

जोमेल वारिकन के दम पर जीता वेस्टइंडीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश को उसी के घर में टेस्ट मैच हराना आसान नहीं है। मगर शनिवार को वेस्टइंडीज ने ये कारनामा कर दिखाया है। वेस्टइंडीज ने जोमेल वारिकन की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाजों के दम पर ढाका टेस्ट आठ विकेट से अपने नाम किया है।
वेस्टइंडीज को चौथी पारी में मुकाबला जीतने के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने ब्रैंडन किंग के नाबाद 81 रनों की पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
जोमेल का पंजा
बांग्लादेश ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की थी। उसकी तरफ से ओपनर बल्लेबाज शादमान इस्लाम (105) ने शानदार शतक ठोका था। मगर जोमेल वारिकन की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से बांग्लादेश की पारी सिर्फ 272 रनों पर रूक गई।
वारिकन ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं शमार जोसेफ और जोशुआ बिशप को दो-दो सफलता मिली। शादमान के अलावा, बांग्लादेश का कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।
वेस्टइंडीज की पारी 245 पर सिमटी
वेस्टइंडीज की पहली परी सिर्फ 245 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल और टेजनारायण चंद्रपॉल ने शानदार अर्धशतक लगाया।
इसके अलावा, जस्टिन ग्रीव्स (46) और कप्तान रोस्टन चेज (43*) रनों का योगदान दिया। हालांकि, नयीम हसन के चार विकेट और मेहदी हसन-तैजुल इस्लाम के दो-दो विकेट की मदद से वेस्टइंडीज को सस्ते में ही समेट दिया। बांग्लादेश के पास पहली पारी में 27 रन की बढ़त थी।
जोमेल-रोस्टन ने तोड़ी बांग्लादेश की कमर
जोमेल वारिकन और रोस्टन चेज की घातक गेंदबाजी की वजह से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश की दूसरी पारी को सिर्फ 142 रनों पर ही समेट दिया। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन नयीम हसन (56) ने बनाए।
चेज ने इस दौरान 36 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं वारिकन को 4 विकेट मिले। इस तरह दोनों पारियों को मिलाकर वारिकन ने 9 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया।
किंग ने लगाई जीत पर मुहर
वेस्टइंडीज को इस दौरान सिर्फ 170 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने आसानी से आठ विकेट रहते हासिल कर लिया। ब्रैंडन किंग ने 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा, जॉन कैंपबेल ने 55 गेंदों में 49 रन जड़ दिए। कैंपबेल और किंग के बीच पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। वहीं केवम हॉज (31*) के साथ मिलकर किंग ने वेस्टइंडीज की जीत पर मुहर लगा दी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।