विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hong Kong Sixes 2026: एक दिन में टीम इंडिया की दो हार, पहले UAE ने पटका; फिर इंग्लैंड ने धोया

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:58 PM (IST)

भारतीय टीम को हांग कांग सिक्सेस में एक ही दिन में दो हार का सामना करना पड़ा। पहले उसे यूएई ...और पढ़ें

भारत की एक दिन में दो हार (फोटो- CricketHK)

भारत की एक दिन में दो हार (फोटो- CricketHK)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए हांग कांग सिक्सेस 2026 में शुक्रवार का दिन बेहद खराब रहा। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम को एक ही दिन में दो बार हार का सामना करना पड़ा। पहले उसे यूएई ने 10 विकेट से रौंदा।इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को तीन रनों से हरा दिया। 

इसी के साथ भारत का फाइनल में खेलने का सपना टूट गया। भारत की ये टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है। इससे पहले भारत को पाकिस्तान ने भी बुरी तरह हराया था।

यूएई ने भारत को दी पटखनी

यूएई ने भारत को ग्रुप सी में हुए मुकाबले में 10 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में छह विकेट खोकर 94 रन बनाए थे। भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी गेंदबाज टी नटराजन ने खेली।

नटराजन ने 14 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, राहुल त्रिपाठी ने सात गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया, जिसकी वजह से भारत एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की तरफ से कप्तान खालिद शाह ने तूफानी अर्धशतक लगाया। शाह ने 14 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों की बदौलत 52 रन बनाए।

वहीं अंश टंडन ने नाबाद 12 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 39 रन ठोके, जिसकी वजह से यूएई ने सिर्फ 4.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

भारत को कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में नाकायमाब रहा। टी नटराजन ने दो ओवर में 43 रन लुटा दिए। वहीं नीतीश राणा को एक ही ओवर में 24 रन पड़े।

यूएई के बाद इंग्लैंड ने धोया

भारत का इसके बाद बॉल, सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड से सामना हुआ, जहां क्रुणाल पांड्या की टीम को तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्टिन एंडरसन ने 13 गेंदों में 51 रन ठोक दिए।

वहीं एड बर्नार्ड ने 14 गेंदों में 35 रन ठोक दिए, जिसकी वजह से इंग्लैंड ने छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से राहुल त्रिपाठी ने शानदार पारी खेली। मगर वो भारत को जीत नहीं दिला सके।

राहुल ने 14 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं शशांक सिंह ने 9 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान पांड्या ने सात गेंदों में नाबाद 28 रन ठोके। मगर वो टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में नाकामयाब रहें।

यह भी पढ़ें- IPL 2027: रोहित शर्मा दोबारा बनेंगे मुंबई इंडियंस के कैप्टन, इस बल्लेबाज को मिलेगी उपकप्तानी!

यह भी पढ़ें- हांग कांग सिक्सेस में पाकिस्तान की जीत पर शेखी बघार रहे थे पाकिस्तानी पीएम, आकाश चोपड़ा ने सरेआम बता दी गलती; उड़ा माखौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।