IPL 2027: रोहित शर्मा दोबारा बनेंगे मुंबई इंडियंस के कैप्टन, इस बल्लेबाज को मिलेगी उपकप्तानी!
रोहित शर्मा 2027 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं, जबकि हार्दिक पांड्या को टीम ...और पढ़ें
-1793438579466_m.webp)
रोहित शर्मा को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं। हालांकि, टीम 2020 के बाद से खिताब नहीं जीत सकी है और रोहित 2024 से कप्तान नहीं हैं, लेकिन आने वाले सीजन में रोहित की मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वापसी हो सकती है।
साल 2024 में मुंबई ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था, लेकिन उनके रहते टीम को सफलता नहीं मिली बल्कि अंदर खाने मनमुटाव की खबरें और सामने आने लगी थीं। इसके बाद अब एक बार फिर रोहित को कप्तानी मिल सकती है।
पांड्या जाएंगे दूसरी टीम में
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित को एक बार फिर टीम की कप्तानी मिल सकती है। टीम उन्हें आखिरी बार कप्तानी का मौका दे सकती है। वहीं, भारत की टी20 टीम के अहम सदस्य तिलक वर्मा के हिस्से मुंबई इंडियंस की उपकप्तानी आ सकती है। जहां तक पांड्या की बात है तो रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई उनके ट्रेड को लेकर तीन फ्रेंचाइजियों से बात कर रही है।
पांड्या 2022 में मुंबई छोड़कर गुजरात टाइटंस चले गए थे और पहले ही सीजन में टीम को खिताब दिलाया था। हालांकि, दो सीजन गुजरात में रहने के बाद उनकी मुंबई में बतौर कप्तान वापसी हुई थी जो फीकी रही थी।
नए कोचिंग स्टाफ का एलान
बीते छह साल से खिताब के लिए तरस रही मुंबई ने आने वाले सीजन अपने आप को नए सिरे से बुनने की ठानी है और इसी कारण उसने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। कायरन पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किया गया है जबकि रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। मिचेल मैक्लेंघन को गेंदबाजी कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय टीम के साथ काम कर चुके टी दिलीप को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।