विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रेयस अय्यर बने भारत के सबसे सफल T20I कप्‍तान, 200 के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाकर तोड़ डाला रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:49 PM (IST)

श्रेयस अय्यर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय कप्‍तान बने। अय्यर ने रोहित शर्मा का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

HighLights

  1. श्रेयस अय्यर ने कप्‍तानी के मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

  2. अय्यर एक साल में सबसे ज्‍यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय कप्‍तान बने

  3. श्रेयस अय्यर ने 13 रन का आंकड़ा पार करते ही हासिल किया मुकाम

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रेयस अय्यर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय कप्‍तान बन गए हैं। अय्यर ने शुक्रवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।

अय्यर को रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने के लिए 13 रन की दरकार थी। उन्‍होंने ऑकलैंड में 11 गेंदों में 22 रन बनाकर रोहित के आंकड़ें को पीछे छोड़ दिया। अय्यर ने साल 2026 में अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्‍तानी करते हुए 666 रन बनाए।

इससे पहले 2022 में रोहित शर्मा ने 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्‍तानी करके 656 रन बनाए थे। पूर्व भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव 14 मैचों में 484 रन बनाकर इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। सूर्या ने 2026 में ही यह कमाल किया था।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय कप्‍तान

  • श्रेयस अय्यर - 25 मैचों में 666 रन (2026*)
  • रोहित शर्मा - 29 मैचों में 656 रन (2022)
  • सूर्यकुमार यादव - 14 मैचों में 484 रन (2026)
  • विराट कोहली - 10 मैचों में 466 रन (2019)
  • रोहित शर्मा - 11 मैचों में 378 रन (2024)

जून में शुरू की कप्‍तानी

याद दिला दें कि श्रेयस अय्यर ने जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली। उन्‍होंने तब से सभी मैचों में हिस्‍सा लिया। अय्यर के नेतृत्‍व में भारत ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सीरीज जीती। अफगानिस्‍तान को घर में धोया और एशियन गेम्‍स 2026 में गोल्‍ड मेडल जीता।

बाबर का रिकॉर्ड बरकरार

वैसे, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले कप्‍तान का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम दर्ज है। बाबर ने 2022 में 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 939 रन बनाए। जापान के केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं, जिन्‍होंने 2024 में 860 रन बनाए थे।

भारत को मिली पहली हार

बहरहाल, श्रेयस अय्यर ने भले ही रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, लेकिन भारतीय टीम को मौजूदा न्‍यूजीलैंड दौरे पर पहली शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। भारत को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्‍यूजीलैंड के हाथों 87 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। फिलहाल, भारत मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने दूसरी सबसे बड़ी T20I हार के लिए गेंदबाजों को ठहराया दोषी, बताया - कहां से पलट गई बाजी

यह भी पढ़ें- 'मेरा तो दिमाग चकरा गया', अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देख 'हक्का-बक्का' रह गए कप्तान श्रेयस अय्यर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।