विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने दूसरी सबसे बड़ी T20I हार के लिए गेंदबाजों को ठहराया दोषी, बताया - कहां से पलट गई बाजी

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:51 PM (IST)

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में शुक्रवार को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में शुक्रवार को 87 रन से हार मिली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर खेलकर सिर्फ 172 रन ही बना पाई।

भारत की ये रनों के मामले में टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी हार है। श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद टीम की हार ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमने गेंदबाजी में गलती से शुरुआत की। उनके मुताबिक तीसरे ओवर से ही मैच का रूख पलट गया।

श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई गलती

श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को हार का दोषी ठहराया, साथ ही उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की जमकर तारीफ की। अय्यर ने कहा कि टीम को फिलिप्स से सीखना चाहिए।

अय्यर ने कहा, 'मुझे लगता है हमसे गेंदबाजी में गलती हुई। पावरप्ले में, वो भी तीसरे ओवर में मोमेंटम उनकी तरफ शिफ्ट हुआ। कुछ गेंदबाजों ने कोशिश की मगर, ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की पारी खेली। कुछ बहुत ही जबरदस्त शॉट लगाए, जो देखने लायक थे। वो सीरीज में लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं, उनसे हमें जरुर कुछ सीखना चाहिए।'

ग्लेन फिलिप्स के दम पर जीता न्यूजीलैंड

ग्लेन फिलिप्स ने मुकाबले में 49 गेंदों में 10 छक्कों और छह चौकों की मदद से 107 रन जड़ दिए, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड भारत के सामने विशालकाय स्कोर खड़ा किया।

भारतीय टीम की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। भारत के लिए सबसे बड़ी पारी तिलक वर्मा ने खेली। उन्होंने 35 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 23 रन देकर चार विकेट झटक दिए। इसके अलावा, मिचेल सैंटनर और मैथ्यू फिशर को दो-दो सफलता मिली, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने सीरीज में पहली जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- फिर एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे सहवाग और द्रविड़, अंडर-19 टीम इंडिया के एलान के बाद मिली खुशखबरी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स के तूफान ने रोका भारत का विजयी रथ, ऑकलैंड में फहरी न्यूजीलैंड की विजयी पताका 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।