विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे सहवाग और द्रविड़, अंडर-19 टीम इंडिया के एलान के बाद मिली खुशखबरी

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:05 PM (IST)

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में ...और पढ़ें

फिर साथ खेलेंगे सहवाग और द्रविड़

फिर साथ खेलेंगे सहवाग और द्रविड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब टीम इंडिया में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जगह पक्की थी। दोनों ने भारत को कई मैच जिताए। अब यही काम इन दोनों के बेटे करने जा रहे हैं। सहवाग के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ के बेटे अन्वय को एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है।

दोनों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाते हुए अपनी जगह टीम में पक्की की है। बीसीसीआई की जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार सुबह टीम का एलान किया जिसमें इन दोनों को जगह मिली है। हाल ही में दिल्ली के परविंदर अवाना को इस सेलेक्शन कमेटी की चीफ सेलेक्टर बनाया गया है।

लक्ष्य को मिली कप्तानी

टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को मिली है। यशवर्धन सिंह चौहान टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। यह टूर्नामेंट ओमान के मस्कट में पांच से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। भारत को ग्रुप-ए में यूएई, नेपाल और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया हैं।

ऐसा है शेड्यूल

भारत को अपना पहला मैच छह नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलना है। आठ नवंबर को टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। 10 तारीख को भारतीय टीम यूएई से भिड़ेगी।

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यावीर सहवाग, वीके वीनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद, ईशान सूद।

यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6,6,6...,वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने बल्ले से मचाया कोहराम; 173 रन की खेली तूफानी पारी

यह भी पढ़ें- आर्यवीर-अन्वय ने दोहराया सहवाग-द्रविड़ जैसा प्रदर्शन, भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को दी शिकस्‍त

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।