विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,6,6,6,6,6,6,6...,वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने बल्ले से मचाया कोहराम; 173 रन की खेली तूफानी पारी

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:55 PM (IST)

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने विनू मांकड़ ट्रॉफी में बल्ले से कहर मचा दिया है। आर्यवीर ने दिल्ली के लिए 173 रनों की तूफानी पारी खेली।

वीरेंद्र सहवाग और आर्यवीर सहवाग

वीरेंद्र सहवाग और आर्यवीर सहवाग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने विनू मांकड़ ट्रॉफी एलिट टूर्नामेंट में दिल्ली अंडर-19 के लिए कप्तानी पारी खेली। आर्यवीर ने चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों में 173 रन जड़ दिए, जिसकी वजह से दिल्ली का स्कोर 300 के करीब पहुंच गया।

18 साल के आर्यवीर को हाल ही में दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। आर्यवीर ने पहले मैच में कर्नाटक के खिलाफ 32 रन बनाए थे। मगर वो इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने धमाकेदार पारी खेली है।

आर्यवीर का बल्ले से धमाल

आर्यवीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। आर्यवीर ने अर्नव बग्गा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। बग्गा 47 रन बनाकर आउट हो गए।

दिल्ली ने इस दौरान 81 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए थे। दिल्ली का स्कोर अचानक 179/4 हो गया। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए आर्यवीर ने शांतनु यादव के साथ 89 रनों की साझेदारी की।

आर्यवीर 46वें ओवर में 173 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए, जिसकी वजह से दिल्ली ने 50 ओवर में छह विकेट परर 289 रन बनाए। चंडीगढ़ के लिए रुपेश यादव ने दो विकेट लिए।

रूपेश का जवाबी शतक

दिल्ली के स्कोर का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम की ओर से रुपेश ने जवाबी शतक ठोका है। रुपेश ने पहले विकेट के लिए मीत दहिया के साथ रिकॉर्ड 175 रनों की साझेदारी की। दहिया 69 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए।

खबर लिखे जाने तक रुपेश 98 गेंदों में 18 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 136 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चंडीगढ़ ने 33 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। चंडीगढ़ को मैच जीतने के लिए 17 ओवर में सिर्फ 59 रनों की जरुरत है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: पांचवें टी20 से पहले टीम इंडिया से जुड़े भुवनेश्वर कुमार, इस वजह से मिला मौका

यह भी पढ़ें- IND vs WI 5th T20I Weather Report: नहीं हो पाएगा विजेता का फैसला, बारिश तोड़ेगी अरमान? जानिए कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम