विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: पांचवें टी20 से पहले टीम इंडिया से जुड़े भुवनेश्वर कुमार, इस वजह से मिला मौका

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 02:47 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच से पहले टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है।

भुवनेश्वर कुमार की हुई एंट्री

भुवनेश्वर कुमार की हुई एंट्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले आखिरी और निर्णायक मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में एक बदलाव किया गया है। टीम में भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात का एलान किया।

भुवनेश्वर को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में जगह मिली है जिन्हें चौथे टी20 मैच में कंधे में चोट लग गई थी। इसी कारण वह आखिरी मैच नहीं खेलेंगे।

बने अर्शदीप के बैकअप

बीसीसीआई ने जो बयान जारी किया है उसमें अर्शदीप की चोट की जानकारी दी है, लेकिन यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि वह टीम से बाहर हुए हैं या नहीं। बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा, "भुवनेश्वर कुमार को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है जिन्हें हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में कंधे में चोट लग गई थी। पांचवें टी20 में उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।"

 

मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका

भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया में मौका मिला था। इसी के साथ उनकी चार साल बाद टीम में वापसी हुई थी। माना जा रहा था कि दाएं हाथ का यह गेंदबाज न्यूजीलैंड में प्लेइंग-11 का हिस्सा होगा। अब संभावना ऐसी बन गई है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले निर्णायक मैच में मौका मिल सकता है।

इसका कारण भुवनेश्वर का एम चिन्नास्वामी पर अनुभव है। भुवनेश्वर आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं और बीते दो सीजन इस टीम ने जीते हैं जिनमें भुवनेश्वर का अहम रोल रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 5th T20I Weather Report: नहीं हो पाएगा विजेता का फैसला, बारिश तोड़ेगी अरमान? जानिए कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को सता रहा है 1,003 दिन पुराना दर्द! चिन्नास्वामी स्टेडियम का वो ऐतिहासिक मैच जब बदल गया था T20I का इतिहास