विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीम इंडिया को सता रहा है 1,003 दिन पुराना दर्द! चिन्नास्वामी स्टेडियम का वो ऐतिहासिक मैच जब बदल गया था T20I का इतिहास

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 11:43 AM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला पांचवां टी20 सीरीज का निर्णायक मैच है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया यहां अफगानिस्तान के खिलाफ उतरी थी।

भारत ने अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में दी थी मात

भारत ने अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में दी थी मात

HighLights

  1. भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज का निर्णायक मुकाबला

  2. चिन्नास्वामी में भारत-अफगानिस्तान का दो सुपर ओवर वाला ऐतिहासिक मैच

  3. रोहित शर्मा ने उस मैच में 121 रन की शानदार पारी खेली थी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में उतरेगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है क्योंकि यहां सीरीज दांव पर लगी है। जो टीम यह मैच जीतेगी वो सीरीज अपने नाम करेगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के दिमाग में इस मैदान पर खेला गया आखिरी मैच जरूर होगा।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज मैच से पहले आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 17 जनवरी 2024 को खेला गया था। यह मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ था और यह क्रिकेट इतिहास के कुछ चुनिंदा मैचों में दर्ज है।

पहली बार हुआ था ऐसा

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए उस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। यह सीरीज तीन मैचों की थी और आखिरी मैच चिन्नास्वामी में खेला गया था। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला था वो भी एक नहीं बल्कि दो सुपर ओवरों में। यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास का पहला मैच था जिसमें दो सुपर ओवर हुए थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के पांचवें टी20 इंटरनेशनल शतक के दम पर चार विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। रोहित ने 121 रनों की पारी खेली थी। अफगानिस्तान ने भी 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 212 रन ही बनाए थे।

हुए थे दो सुपर ओवर

इसके बाद सुपर ओवर में मैच गया। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 16 रन बनाए थे। भारत ने भी पहले सुपर ओवर में इतने ही रन बनाए थे। यानी पहले सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई रहा था। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ था। इस दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और दो विकेट खोकर 11 रन बनाए। जब अफगानिस्तान की टीम बैटिंग करने आई तो उसे जीतने के लिए 12 रन चाहिए थे और सामने थे रवि बिश्नोई। रवि बिश्नोई ने यह रन नहीं बनने दिए और भारत ने यह ऐतिहासिक मैच अपने नाम किया।

तब से लेकर अब तक 1003 दिन हो चुके हैं और टीम इंडिया में काफी बदलाव हो चुके हैं। दो टी20 कप्तान बदल चुके हैं और श्रेयस अय्यर के जिम्मे कप्तानी आई है। उस टीम का हिस्सा संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई मौजूदा टीम में भी हैं। अय्यर और टीम मैनेजमेंट के दिमाग में पुराना मैच भी कहीं न कहीं होगा। हालांकि, टीम इंडिया उस पर ज्यादा ध्यान न देते हुए पूरी तरह से अपने खेल पर फोकस कर रही होगी।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद अश्विन ने गौतम गंभीर को बताया 'नासमझ', गावस्कर ने भी निकाली अपनी भड़ास

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैमसन ने 56 रनों की पारी से ठोका 'शतक', विराट कोहली और रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में बनाई जगह