विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: संजू सैमसन ने 56 रनों की पारी से ठोका 'शतक', विराट कोहली और रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में बनाई जगह

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:03 AM (IST)

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छक्कों का शतक पूरा कर लिया।

संजू सैमसन रोहित शर्मा और विराट कोहली

संजू सैमसन रोहित शर्मा और विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली। संजू इस पारी से भारत को जिताने में नाकामयाब रहे। मगर इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में संजू को 100 छक्कों तक पहुंचने के लिए दो बार सीमा रेखा पाने की जरुरत थी। संजू ने अपनी पारी में कुल चार छक्के लगाते हुए 100 का आकड़ा आसानी से पार कर लिया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में जगह बना ली।

संजू 100 छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज

संजू टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ छठे बल्लेबाज बने हैं। संजू के नाम कुल 102 छक्के हैं। उनके अलावा, रोहित इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। रोहित ने 205 छक्के जड़े हैं।

सूर्यकुमार 179 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं संजू के साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 141 छक्कों की मदद से तीसरे पायदान पर काबिज हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) का नंबर आता है।

भारत को करना पड़ा हार का सामना

भारतीय टीम को हैदराबाद में हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने शाई होप के शतक की मदद से भारत के सामने 248 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 223 रनों पर सिमट गई।

संजू के अलावा, भारत का दूसरा कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। तिलक वर्मा ने 43 और नितीश कुमार रेड्डी ने 41 रनों का योगदान दिया। मगर वो भारत की हार को टाल नहीं पाए। भारत ने मुकाबला 24 रनों से गंवा दिया।

वेस्टइंडीज की जीत के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। दोनों के बीच अब निर्णायक मुकाबला 17 अक्तूबर को बेंगुलरु में होगा।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और गौतम गंभीर की वो लड़ाई जिसमें हाथापाई तक पहुंच गई बात, दोस्त से दोनों कैसे बन गए दुश्मन?

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप के शतक और पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज में की वापसी