विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली और गौतम गंभीर की वो लड़ाई जिसमें हाथापाई तक पहुंच गई बात, दोस्त से दोनों कैसे बन गए दुश्मन?

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर कई बार लड़ाई देखने को मिली है। हालांकि एक बार ऐसी ...और पढ़ें

गौतम गंभीर-विराट कोहली

गौतम गंभीर-विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली और गौतम गंभीर मैदान पर अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच अनबन होने लगी। कोहली और गंभीर कई बार मैदान पर एक-दूसरे के सामने आए लेकिन 2023 की लड़ाई सबसे अलग थी। मैदान पर सिर्फ हाथापाई होनी ही बाकी थी और उसके अलावा दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई थी।

गंभीर और कोहली को साथी खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा। ये मामला साल 2023 का है लेकिन दोनों के रिश्तों में दरारें पहले ही सामने आने लगीं थी। इसकी शुरुआत साल 2013 से हुई थी, जब कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गंभीर कोलकाता नाइट राइजर्स (KKR) के कप्तान थे। हालांकि, उससे पहले दोनों की अच्छी दोस्ती थी।

विराट कोहली और गौतम गंभीर की दोस्ती

कोहली और गंभीर के बीच कभी अच्छी दोस्ती हुआ करती थी। साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ गौतम ने 150 रनों की पारी खेली थी, जिनके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। दूसरी तरफ कोहली ने भी शतक लगाया था लेकिन गंभीर ने अपना अवॉर्ड विराट को दे दिया था।

2013 में आई दरार

विराट और गंभीर के बीच 2013 में दरार आनी शुरू हुई थी। विराट आउट होकर जा रहे थे, तभी गंभीर ने कुछ कहा था। इसके बाद कोहली ने भी मुड़कर जवाब दिया और बीच-बचाव करने के लिए रजत भाटिया को आना पड़ा था। ऐसे में कोहली की कप्तानी में गंभीर को ड्रॉप भी कर दिया गया था, जिसकी वजह से भी गौतम खुश नहीं थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन भी खराब रहा था।

आईपीएल 2023 में हुई सबसे बड़ी लड़ाई

आईपीएल 2023 में गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे। कोहली आरसीबी के लिए खेल रहे थे। मैच के 17वें ओवर में नवीन उल हक बैटिंग के लिए मैदान पर आए और उस दौरान कोहली ने कुछ कहा था। इसके बाद नवीन भी भिड़ गए। अंपायर और अन्य खिलाड़ियों को बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा। केएल राहुल भी इस विवाद को सुलझाना चाहते थे लेकिन नवीन ने कोहली से बात नहीं की और आगे बढ़ गए।

गौतम गंभीर की लड़ाई में एंट्री

मैच के बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया था। लखनऊ के बल्लेबाज काइल मेयर्स कोहली से बात कर रहे थे लेकिन तभी गंभीर उन्हें खींच कर ले गए। इसके बाद गौतम और कोहली को आपस में बात करते हुए देखा गया और फिर तनातनी बढ़ गई। राहुल और अमित मिश्रा ने दोनों को अलग किया, जिससे मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप के शतक और पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज में की वापसी

यह भी पढ़ें- 'मैं यहां दिल-जान लगा दूंगा', दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में चैंपियन बनाना चाहते हैं युवराज सिंह; IPL 2027 के लिए बनाया धांसू प्लान