विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं यहां दिल-जान लगा दूंगा', दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में चैंपियन बनाना चाहते हैं युवराज सिंह; IPL 2027 के लिए बनाया धांसू प्लान

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:35 PM (IST)

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली ...और पढ़ें

युवराज सिंह

युवराज सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनने के बाद प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ काम करने लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की। गौरतलब हो कि गांगुली को अगले सीजन के लिए मुख्य कोच बनाया गया है। ऐसे में युवराज अपने पूर्व कप्तान के साथ काम करते हुए दिखेंगे।

युवराज ने अब तक किसी टीम की कोचिंग नहीं की है लेकिन उन्होंने अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ काम किया है। युवराज ने अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और संजू सैमसन जैसे प्लेयर्स के साथ व्यक्तिगत तौर पर कार्य किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि भले ही वे पहली बार कोचिंग करेंगे लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों के साथ काम करके वे खुद को तैयार कर रहे थे।

युवराज सिंह ने जताई खुशी

दिल्ली कैपिटल्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए युवराज ने फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मुझे इससे बहुत खुशी हुई है। मैं पिछले तीन-चार सालों से खुद को तैयार कर रहा था। मैंने अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ काम किया है और अब पूरी टीम के साथ जुड़ने का माहौल अलग होगा। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।"

युवराज ने गांगुली की भी जमकर तारीफ की। पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि वे गांगुली के टीम के माहौल बनाने को लेकर सबसे अच्छी बात सीखी है। उन्होंने कहा, "दादा से मैंने, जो सीखा वो टीम का माहौल बनाना है। जब वो कप्तान थे और मैंने डेब्यू किया, तो उन्होंने हमेशा ही साथ दिया उन्होंने ये यकीन दिलाया कि हम बहुत ही बेहतरीन टीम बन सकते हैं और इंडिया के बाहर भी जीत सकते हैं। वो मेरे लिए एक मेंटोर की तरह भी रहे हैं। अब उनके साथ काम करने और अपनी बातें शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

दिल्ली को चैंपियन बनाना चाहते हैं युवराज

दिल्ली ने अब तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब युवराज टीम को पहला खिताब दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं लड़कों को बेहतर क्रिकेट खेलने, दबाव में अच्छा खेलने और एक ऐसी टीम बनाने में मदद करना चाहता हूं, जिसे खुद पर भरोसा हो। मैं इस फ्रेंचाइजी में अपना दिल और जान लगाने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के मदद से हम दिल्ली कैपिटल्स को आगे ले जा सकेंगे।"

यह भी पढ़ें- न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों के लिए सबसे बड़े चुनौती होंगे भुवनेश्‍वर कुमार, 'RO-Ko' के कारण बढ़ेगा रोमांच; कीवी कप्‍तान ने खोले राज

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: कीनन स्टेडियम में झारखंड का दबदबा, तीन शतकों के दम पर केरल के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ