विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI 5th T20I Weather Report: नहीं हो पाएगा विजेता का फैसला, बारिश तोड़ेगी अरमान? जानिए कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:16 PM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा, जिस पर बारिश ...और पढ़ें

बेंगलुरु में बारिश का साया

बेंगलुरु में बारिश का साया 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर है। यह पड़ाव रोमांचक है क्योंकि शनिवार को होने वाला सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक है। यहां जो जीता वही सिकंदर वाली कहानी है, यानी जिसने विजयी पताका फहराई वो सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये मैच हो पाएगा?

यह सवाल इसलिए क्योंकि बेंगलुरू का मौसम मैच में परेशानी पैदा कर सकता है। बेंगलुरू में बारिश के आसार बन रहे हैं और इसी कारण डर है कि कहीं यह मैच पूरा हो पाएगा या नहीं। अगर मैच पूरा नहीं होता है तो फिर दोनों टीमें संयुक्त विजेता होंगी।

कैसा रहेगा मौसम?

बेंगलुरू में शनिवार के दिन भारी बारिश के आसार बताए गए हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दो घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। परेशान करने वाली बात यह है कि बारिश की सबसे ज्यादा संभावना मैच के समय देर शाम और रात में है। रात के समय डेढ़ घंटे बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं शाम के समय बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चल सकती है।

मैच वाले दिन तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है इससे समझा जा सकता है कि मौसम में ठंडक रहेगी और बारिश नहीं भी होती है तो ओस दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

शानदार है ड्रेनेज सिस्टम

हालांकि, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यहां का ड्रेनेज सिस्टम काफी शानदार है। घंटों की बारिश के बाद भी मैच आधे घंटे के भीतर शुरू हो सकता है। यही बात फैंस और दोनों टीमों के लिए राहत की बात है।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को सता रहा है 1,003 दिन पुराना दर्द! चिन्नास्वामी स्टेडियम का वो ऐतिहासिक मैच जब बदल गया था T20I का इतिहास

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद अश्विन ने गौतम गंभीर को बताया 'नासमझ', गावस्कर ने भी निकाली अपनी भड़ास