विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आर्यवीर-अन्वय ने दोहराया सहवाग-द्रविड़ जैसा प्रदर्शन, भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को दी शिकस्‍त

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:12 PM (IST)

सहवाग ने पहले ओवर में बाउंड्री के साथ अपनी पारी शुरू की और मुकाबले में विकेट कीपिंग की भूमिका भी ...और पढ़ें

भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया

भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सहवाग ने पहले ओवर में बाउंड्री के साथ अपनी पारी शुरू की और मुकाबले में विकेट कीपिंग की भूमिका भी निभा रहे द्रविड़ ने निचले क्रम में मैच जिताऊ पारी खेली। यह 2002 के एक मैच की कहानी नहीं है, जब भारतीय टीम के दो सितारे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने टीम को इस तरह जिताया था, बल्कि 2026 में भारतीय अंडर-19 टीम की दास्तां है।

फर्क सिर्फ इतना था कि अब वीरेद्र सहवाग की भूमिका में उनके बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ की भूमिका में उनके बेटे अन्यव द्रविड़ थे। वीरेंद्र सहवाग इस मुकाबले में बेटे को खेलते हुए देख भी रहे थे।

राजकोट में शुक्रवार को खेले गए वर्षा से प्रभावित इस युवा वनडे मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने आस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को सात रन से हरा दिया। वर्षा के कारण यह मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया। पहले खेलते हुए भारत की ओर से यशवीर चौहान ने 34 गेंदों में 54 रन जबकि अन्वय द्रविड़ ने मात्र 18 गेंदों में 38 रन बनाए।

वहीं आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में पदार्पण करते हुए 26 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए। इससे भारत छह विकेट पर 182 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में आस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम सात विकेट पर 175 रन ही बना पाई। एक समय वह लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में दिख रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसकी यह मंशा पूरी नहीं होने दी।

यह भी पढ़ें- देवभूमि के युवा स्‍टार लक्ष्‍य रायचंदानी की दिलचस्‍प कहानी, इन्‍हीं की कप्‍तानी में खेलेंगे द्रविड़ और सहवाग के बेटे

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 टीम से क्यों किया गया नजरअंदाज? जानिए क्या कहता है नियम