विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: ट्रेविस हेड का घमंड तोड़ कगिसो रबाडा बने नंबर-1, डेल स्टेन और वकार यूनिस जैसे दिग्गज छूट गए पीछे

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:44 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे तेज 350 लेने की उपलब्धि हासिल की है।

कगिसो रबाडा बने नंबर-1

कगिसो रबाडा बने नंबर-1

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में उन्होंने पांचवें दिन ट्रेविस हेड का विकेट चटकाकर सबसे तेज 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें दिन 287 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, रबाडा के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पस्त दिखाई दिए। रबाडा ने पहले शानदार फॉर्म में चल रहे मैट रेनशॉ को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन को चलता किया। कुछ ही देर बाद ट्रेविस हेड का विकेट चटकाकर उन्होंने डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुने की उपलब्धि हासिल कर ली।

डेल स्टेन समेत कई दिग्गजों का छोड़ा पीछे

रबाडा ने इसी के साथ गेंदों के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने के मामले में एक नया कीर्तिमान रच दिया। रबाडा ने सिर्फ 13808 गेंदों में 350 विकेट पूरे किए।

रबाडा ने इस दौरान उन्हीं के देश के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टेन ने 14,719 गेंदों में 350 विकेट पूरे किए थे। हालांकि, अब रबाडा ने यह उपलब्धि हासिल कर नया इतिहास लिख दिया है।

गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 350 विकेट

  • कगिसो रबाडा- 13808 गेंद
  • डेल स्टेन- 14,719 गेंद
  • वकार यूनिस- 14,905
  • मैलकम मार्शल- 16,285 गेंद
  • मिचेल स्टार्क- 16,908 गेंद

जीत के करीब साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका तीसरे मैच के साथ-साथ सीरीज जीतने के भी करीब है। लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 60 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं। अभी भी उसे 228 रनों की जरुरत है।

कैमरन ग्रीन 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। मगर दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिल रहा है। रबाडा तीन विकेट चटका चुके हैं। वहीं साइमन हार्मर ने भी तीन विकेट हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें- Hong Kong Sixes 2026: एक दिन में टीम इंडिया की दो हार, पहले UAE ने पटका; फिर इंग्लैंड ने धोया

यह भी पढ़ें- IPL 2027: रोहित शर्मा दोबारा बनेंगे मुंबई इंडियंस के कैप्टन, इस बल्लेबाज को मिलेगी उपकप्तानी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।