विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC 334: दांव पर हैवीवेट टाइटल, Josh Hokit और Ciryl Gane के बीच मुकाबला; भारत में कब और कैसे देख पाएंगे लाइव?

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:00 AM (IST)

यूएफसी 334 में फैंस को दो टाइटल फाइट देखने को मिलने वाली है। सीरिल गान अपने हैवीवेट टाइटल को डिफेंड करेंगे। वहीं केला हैरीसन अपने बैंटमवेट खिताब का बचाव करेंगी।

यूएफसी 334 में हैवीवेट टाइटल दांव पर

यूएफसी 334 में हैवीवेट टाइटल दांव पर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC) 334 के मेन इवेंट में सीरिल गान अपना हैवीवेट टाइटल जोश होकिट के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे (Ciryl Gane vs Josh Hokit)। वहीं को-मेन इवेंट में केला हैरीसन का बैंटमवेट टाइटल दांव पर होगा, जहां उनका सामना पूर्व चैंपियन अमांडा नूनेस के साथ होगा।

गान ने अपने पिछले मैच में एलेक्स परेरा को नॉकआउट किया था। वहीं होकिट ने अपने आखिरी मुकाबले में डेरेक लुईस को नॉकआउट किया था। होकट पहली बार खिताब के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे।

को-मेन इवेंट की बात करें तो, हैरीसन पिछले साल जुलियाना पेना को हराकर बैंटमवेट चैंपियन बनी थीं। वहीं नूनेस तीन साल बाद वापसी कर रही हैं।

यूएफसी 334 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

यूएफसी 334 में भारत में कब और कितने बजे से शुरू होगा?

यूएफसी 334 की शुरूआत रविवार, 15 नवंबर को होगी। सुबह 3:30 बजे अर्ली प्रीलिम्स के मुकाबले शुरू होंगे। वहीं प्रीलिम्स फाइट की शुरूआत सुबह 5:30 बजे होगी, जबकि मेन कार्ड की शुरूआत सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।

यूएफसी 334 का आयोजन कहां हो रहा है?

यूएफसी 334 का आयोजन न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा।

यूएफसी 334 को किस टीवी चैनल पर देखा जा सकता है?

यूएफसी 334 के पूरे फाइट का मजा भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 पर उठा सकते हैं।

यूएफसी 334 के पूरे फाइट को मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है?

यूएफसी 334 के पूरे फाइट का मजा फैंस मोबाइल पर सोनी लिव एप पर उठा सकते हैं।

यूएफसी 334 का पूरा फाइट कार्ड

मेन कार्ड

  1. सीरिल गान बनाम जोश होकिट
  2. केला हैरीसन बनाम अमांडा नूनेस
  3. कायो बोराल्हो बनाम यूसरी बेलगारोई
  4. उरोस मेडिक बनाम केविन हॉलैंड
  5. बिलाल हसन बनाम लुईस गुरूले

प्रीलिम्स

  1. स्टीफन थॉम्पसन बनाम चार्ल्स राडके
  2. ड्रू डोबर बनाम क्रिस डंकन
  3. जिम मिलर बनाम टेरेंस मैकिनी
  4. डॉन्टे जॉन्सन बनाम सीजर अलमीडा

अर्ली प्रीलिम्स

  1. जेरेड गॉर्डन बनाम मेलक्वीजेल कॉस्टो
  2. मेकी चियासन बनाम बिया मेस्कीटा
  3. अलातेनघेईली बनाम उआन डियाज
  4. एवन एल्डर बनाम सैमुएल सानचेस

यह भी पढ़ें- Usman Nurmagomedov ने होटल लॉबी में Merab Dvalishvili पर किया हमला, जमकर चले लात-घूसे; Video

यह भी पढ़ें- UFC में सबसे ज्यादा बार टाइटल का बचाव करने वाले टॉप-5 फाइटर, इस दिग्गज ने लगातार 11 बार किया अपना बेल्ट डिफेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।