विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तन्वी पत्री ने रचा इतिहास, यूथ ओलिंपिक में रजत जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:11 PM (IST)

15 साल की तन्‍वी पत्री ने यूथ ओलिंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। तन्‍वी यूथ ओलिंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

तन्‍वी पत्री

तन्‍वी पत्री

HighLights

  1. 15 साल की तन्‍वी पत्री ने रचा इतिहास

  2. तन्‍वी ने यूथ ओलिंपिक में जीता सिल्‍वर मेडल

  3. तन्‍वी यूथ ओलिंपिक में सिल्‍वर जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह यूथ ओलिंपिक में महिला सिंगल्स बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।

सेनेगल के डकार में खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्हें मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन चीन की झांग यी शिन के विरुद्ध रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। तन्वी ने छह मैच पाइंट बचाए और खुद स्वर्ण पदक जीतने के तीन मौके भी गंवाए।

इसके बावजूद वह एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-13, 26-24 से हार गईं। यह मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि आखिरी समय तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं।

तन्वी से पहले एचएस प्रणय (2010) और लक्ष्य सेन (2018) यूथ ओलिंपिक में व्यक्तिगत रजत पदक जीत चुके हैं। लक्ष्य सेन ने आठ अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों वाली टीम अल्फा के साथ मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता था।

यह भी पढ़ें- सूर्या और तन्वी ने जारी रखा विजयी क्रम, सेमीफाइनल जीत खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- हाइलो ओपन चैंपियन बनने के बाद पीवी सिंधू का बड़ा खुलासा, बताया खिताब जीतने का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।