Syed Modi International: खिताबी मुकाबले में भारतीय चुनौती समाप्त, त्रीसा-गायत्री को इंडोनेशियाई जोड़ी ने हराया, तन्वी शर्मा भी फाइनल में पिछड़ीं
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की दोहरे खिताब जीतने की उम्मीदें टूट गईं। महिला डबल्स में त्रीसा-गायत्री और महिला सिंगल्स में तन्वी शर्मा को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

तन्वी शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारत की सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोहरे खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका लगा। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में गत चैंपियन त्रीसा जाली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी के साथ युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा को भी अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
महिला डबल्स के फाइनल में शीर्ष वरीय त्रीसा और गायत्री की जोड़ी एक गेम की बढ़त का फायदा नहीं उठा सकीं, जिससे उन्हें इंडोनेशिया की इस्याना स्याहिरा मेइदा और रिंजानी क्विनारा नास्तिन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 24-22, 12-21, 19-21 से हार मिली।
तन्वी शर्मा को सेमीफाइनल में मिली हार
सेमीफाइनल में यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा और येवेनिया कैंटेमिर को हराकर लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी के अभियान का निराशाजनक अंत हुआ। इसके बाद महिला सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में दूसरी वरीय तन्वी भी अच्छी शुरुआत को खिताबी जीत में नहीं बदल सकीं।
उन्हें थाइलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपानिडा काटेथोंग ने 11-21, 21-12, 21-15 से शिकस्त दी। तन्वी ने सेमीफाइनल में हमवतन उन्नति हुड्डा के विरुद्ध शानदार वापसी करते हुए 11-21, 21-10, 21-13 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।