विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 एशियन गेम्‍स ट्रायल्‍स में हिस्‍सा ले सकेंगी Vinesh Phogat, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

Published: Fri, 29 May 2026 02:12 PM (IST)

भारत की स्‍टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट ने 2026 एशियाई खेल ट्रायल्‍स में हिस्‍सा लेने की अनुमति दे दी है।

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट

HighLights

  1. विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल्‍स में हिस्‍सा लेने की अनुमति दी

  2. सुप्रीम कोर्ट ने विनेश से कहा कि आप शानदार एथलीट, लेकिन देश पहले

  3. 30 मई 2026 से रेसलिंग के ट्रायल्‍स शुरू होंगे

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विनेश फोगाट के एशियाई गेम्‍स में हिस्‍सा लेने की उम्‍मीदों को बल मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को विनेश फोगाट को एशियाई गेम्‍स 2026 के ट्रायल्‍स में हिस्‍सा लेने की अनुमति दे दी है। स्‍टार महिला पहलवान 30 मई से शुरू होने वाले ट्रायल्‍स में हिस्‍सा लेने के लिए योग्‍य हो गईं हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'अगर कोई और होता तो मामला कुछ और होता। उन्‍होंने देश को गौरवान्वित किया है।' हालांकि, शीर्ष कोर्ट ने इस मामले की जांच करने के तरीके और पद्धति पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसमें कहा गया कि ऐसे मामलों में अदालतों का आसान और त्वरित हस्तक्षेप एक समस्या है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के पहलवान को खेलने की अनुमति देने के फैसले को चुनौती देने वाली डब्ल्यूएफआई द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान विनेश फोगाट से कहा, 'आप शानदार एथलीट हैं, लेकिन देश पहले।'

पीएस नरसिम्हा ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी की, 'यह मेडिकल कॉलेज के एडमिशन नहीं। यह राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि इस तरह के मामलों में कोर्ट दखल दे और पूरे कार्यक्रम को बाधित करें।'

 

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat को बड़ी राहत, दिल्ली HC ने एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने की दी अनुमति

यह भी पढ़ें: नहीं आईं विनेश फोगाट, अखाड़े के बाहर जुबानी कुश्ती जारी; साक्षी मलिक ने छेड़ी नई बहस