विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vinesh Phogat को बड़ी राहत, दिल्ली HC ने एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने की दी अनुमति

Published: Sun, 24 May 2026 01:10 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी। 

Vinesh Phogat को दिल्ली HC ने एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने की दी अनुमति

Vinesh Phogat को दिल्ली HC ने एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने की दी अनुमति

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उन्हें 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) की चयन नीति भेदभावपूर्ण है, क्योंकि इसमें मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाली प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के लिए कोई विशेष विवेकाधिकार नहीं रखा गया।मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने 22 मई को पारित आदेश में कहा कि विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जाए।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि ट्रायल की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए और स्पोर्ट्स अथापिटी आफ इंडिया (साई) व इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (आइओए) के एक-एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक मौके पर मौजूद रहें।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि डब्ल्यूएफआइ की नीति में ऐसे खिलाड़ियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है, जिन्होंने मातृत्व अवकाश के कारण खेल से ब्रेक लिया हो।

कोर्ट ने यह भी माना कि विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस के आधार पूर्वनियोजित प्रतीत होते हैं और पुराने मुद्दों को दोबारा उठाने जैसे हैं। इसलिए खेल व न्याय के हित में उनका ट्रायल में शामिल होना जरूरी है। विनेश फोगाट ने एकल पीठ के 18 मई के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तत्काल राहत देने से इन्कार कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि 2024 पेरिस ओलिंपिक में विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से महज 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई थीं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।