विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मातृत्व अवकाश के बाद एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में मिली एंट्री

Published: Sat, 23 May 2026 07:46 PM (IST)

विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जिससे उन्हें 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति मिल गई है। 

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को वर्ष 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को वर्ष 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उन्हें वर्ष 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।

कोर्ट ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की चयन नीति भेदभावपूर्ण और बहिष्करणकारी है, क्योंकि इसमें मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाली प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के लिए कोई विशेष विवेकाधिकार नहीं रखा गया।

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने 22 मई को पारित आदेश में कहा कि विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जाए।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि ट्रायल की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए और स्पोर्ट्स अथापिटी आफ इंडिया (साई) व इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (आइओए) के एक-एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक मौके पर मौजूद रहें।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि डब्ल्यूएफआइ की नीति में ऐसे खिलाड़ियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है, जिन्होंने मातृत्व अवकाश के कारण खेल से ब्रेक लिया हो। कोर्ट ने यह भी माना कि विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस के आधार पूर्वनियोजित प्रतीत होते हैं और पुराने मुद्दों को दोबारा उठाने जैसे हैं।

इसलिए खेल और न्याय के हित में उनका ट्रायल में शामिल होना जरूरी है।विनेश फोगाट ने एकल पीठ के 18 मई के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तत्काल राहत देने से इन्कार कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 पैरिस ओलिंपिक में विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल से महज 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई थीं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने कुश्ती महासंघ को लगाई फटकार, विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- 'मां बनना गुनाह नहीं, बदले की भावना से काम न करें'; विनेश फोगाट मामले में दिल्ली HC की WFI को फटकार

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स ट्रायल पर विनेश फोगाट को कोर्ट से राहत नहीं, WFI को भी मिला नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।