विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं आईं विनेश फोगाट, अखाड़े के बाहर जुबानी कुश्ती जारी; साक्षी मलिक ने छेड़ी नई बहस

Published: Tue, 12 May 2026 09:06 PM (IST)

पहलवान विनेश फोगाट नंदिनीनगर नहीं पहुंचीं, जबकि साक्षी मलिक ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से उनके ट्रायल ...और पढ़ें

विनेश फोगाट का समर्थन में उतरी साक्षी मलिक

विनेश फोगाट का समर्थन में उतरी साक्षी मलिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रमन मिश्र, जागरण, गोंडा : पहलवान विनेश फोगाट के मंगलवार को नंदिनीनगर आगमन को लेकर दिनभर लोगों की निगाहें टिकी रहीं, लेकिन वह नहीं आईं। इस बीच, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने इंटरनेट मीडिया में अपने बयान से खेल जगत में नई हलचल पैदा कर दी।

फेसबुक पर वीडियो साझा कर साक्षी ने प्रधानमंत्री, खेल मंत्री व भारतीय कुश्ती संघ से विनेश का ट्रायल कराने की पुरजोर मांग की है। साक्षी ने तर्क दिया कि दूसरे देशों में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नियम बदले जाते हैं, जिससे मां बनने के बाद भी महिला खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीत सकें।

'विनेश को वापसी से रोका जा रहा है'

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट जैसे दिग्गज खिलाड़ी वापसी ही न कर सकें। उधर, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नई दिल्ली में पत्रकारों से रूबरू होते हुए विनेश पर तीखा हमला बोला। कहा कि ये जो रायता फैलाकर गई हैं देवीजी (विनेश फोगाट), हम उसको निपटा रहे हैं, मामला कोर्ट में है और वहां कुश्ती चल रही है। कुश्ती कहां होगी और कहां नहीं, ये मेरा विषय नहीं है।

क्यों आईं विनेश?

वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि हमने जब उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है, तो वह यहां कैसे आ सकती हैं। इस मैट पर वही खिलाड़ी कदम रखेगा, जिसे भारतीय कुश्ती संघ अनुमति देगा।

कोई जाहिल है तो उसको सिखा नहीं सकते

करन भूषण कैसरगंज सांसद व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण ¨सह ने पहलवान विनेश फोगाट के बयान पर तीखा पलटवार किया। सांसद ने दो टूक कहा कि कोई जाहिल है तो उसको हम लोग सिखा नहीं सकते। हर किसी को अपनी मर्यादा का पता होना चाहिए। हम लोग अयोध्या के वासी हैं और सबका सत्कार करना बहुत अच्छे से जानते हैं।

यह भी पढ़ें- 'पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से प्रभावित हुआ मेरा करियर', दीपक पूनिया ने बयां किया अपना दर्द

यह भी पढ़ें- पंजीकरण न होने पर वापस लौटीं विनेश फोगाट, कल फिर करेंगी कोशिश