Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौरभ बोथरा ने 2000 दिन लगातार योग अभ्यास कर रचा इतिहास, हासिल किया अपना छठवां वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 05:12 PM (IST)

    सौरभ बोथरा ने बिना भूले योग में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। काम का दबाव और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच भी हर दिन योग करने से कभी समझौता नहीं किया। एक ऐतिहासिक उपलब्धि में उन्होंने लगातार 2000 दिन योग अभ्यास पूरा किया और वर्ल्ड रेकॉर्ड यूनियन द्वारा मान्यता प्राप्त अपना छठवां विश्व रिकॉर्ड बनाया।

    Hero Image
    सौरभ बोथरा ने 2000 दिन लगातार योग अभ्यास कर रचा इतिहास।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अधिकांश लोगों के लिए एक दिन की दिनचर्या छूट जाना सामान्य है। हालांकि, सौरभ बोथरा ने बिना भूले योग में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। काम का दबाव और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच भी हर दिन योग करने से कभी समझौता नहीं किया। एक ऐतिहासिक उपलब्धि में उन्होंने लगातार 2000 दिन योग अभ्यास पूरा किया और वर्ल्ड रेकॉर्ड यूनियन द्वारा मान्यता प्राप्त अपना छठवां विश्व रिकॉर्ड बनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है। बल्कि योग और माइंडफुल आदतों को आधुनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना। पिछले वर्षों में सौरभ का दैनिक अनुशासन वैश्विक कम्युनिटी का आधार बन गया है, जिसमें 1 करोड़ से अधिक लोग प्लेटफॉर्म के माध्यम से योग और माइंडफुल लिविंग का अभ्यास करते हैं।

    बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

    यह माइलस्टोन सौरभ और Habuild द्वारा अर्जित कई वैश्विक मान्यताओं की सीरीज में नवीनतम है। जनवरी 2024 में, इसने यूट्यूब पर योग लाइव स्ट्रीम के लिए सबसे अधिक दर्शकों (2,46,252 दर्शक) का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन का खिताब हासिल किया। एक ही दिन में योग लेसन के लिए सबसे अधिक लाइव व्यूअरशिप (5,99,162 दर्शक) और सबसे बड़ी वर्चुअल मेडिटेशन क्लास (2,87,711 प्रतिभागी)।

    2023 में Habuild ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन द्वारा सबसे बड़ी वर्चुअल योग क्लास का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 1,34,057 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नवीनतम उपलब्धि ऑफिशियल वर्ल्ड रेकॉर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर सबसे बड़ा सिंक्रोनाइज़्ड वर्चुअल योग सत्र, जिसमें 169 देशों से 7,52,074 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    निरंतरता सुपरपावर

    इस रिकॉर्ड के साथ, सौरभ Habuild के उस मिशन को और मजबूती देते हैं जिसका उद्देश्य है – एक स्वस्थ, जागरूक दुनिया का निर्माण करना जो दैनिक आदतों से संचालित हो। उनकी यात्रा इस बात का जीवंत प्रमाण है कि निरंतरता ही असली सुपरपावर है, जो न केवल एक व्यक्ति का जीवन बदल सकती है बल्कि दुनिया भर में लाखों लोगों को छू सकती है।