विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shooting World Cup: Rhythm Sangwan ने तोड़ा 29 साल पुराना रिकॉर्ड, निशानेबाजी विश्व कप में हारकर भी जीता दिल

By AgencyEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 13 May 2023 07:37 PM (IST)

रिदम सांगवान ने जूनियर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में 595 अंक हासिल कर पहले स्थान पर ...और पढ़ें

रिदम सांगवान ने निशानेबाजी विश्व कप में तोड़ा 29 साल पुराना रिकॉर्ड
रिदम सांगवान ने निशानेबाजी विश्व कप में तोड़ा 29 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली, आईएएनएस। रिदम सांगवान ने निशानेबाजी विश्व कप में 29 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिदम सांगवान ने जूनियर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में 595 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहीं। हालांकि, रिदम अजरबैजान के बाकू में आईएसएसएफ निशानेबादी विश्व कप में दूसरा पदक जीतने से चूक गईं। रिदम ने प्रतियोगित में 8वां स्थान हासिल किया। 

गौरतलब हो कि इससे पहले रिदम ने बुधवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था। शनिवार को रिदम ने दिन की शुरुआत में जूनियर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में 595 के शानदार अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही रिदम ने बुल्गारिया की डायना इगोर्वा द्वारा 1994 में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हालांकि, इस साल भोपाल विश्व कप में जर्म डोरेन वेनेकैंप ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

चीन की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

बता दें कि चीन के फेंग सिक्सुआन ने फाइनल में 38 हिट से साथ लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, ईरान के हनियाह रोस्तमियान ने 33 हिट के साथ सिल्वर मेडल जीता। 25 मीटर पिस्टर शूटिंग में 8 महिलाएं फाइनल में पहुंची थीं। रिदम 10 हिट के साथ सबसे पहले बाहर हुई थीं। भारत ने शनिवार को कोई भी पदक नहीं जीता।

पुरुष टीम ने किया निराश

टीम की साथी ईशा सिंह और मनु भाकर क्रमश: 582 और 578 के स्कोर के साथ 13वें और 27वें स्थान पर रहीं। रैंकिंग अंक के लिए खेल रहे अभ्याद अशोक पाटिल ने 576 का स्कोर दर्ज किया। इसके अलावा, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3 पी ) फाइनल में सभी तीन भारतीय दावेदार शीर्ष आठ में भी जगह नहीं बना पाए। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 586 अंक के साथ 10वें स्थान पर रहे, जबकि अखिल श्योराण 585 के साथ 13वें और स्वप्निल कुसले 583 के स्कोर के साथ 22वें स्थान पर रहे। पंकज मुखर्जी ने केवल 581 अंक हासिल किए। रविवार को बाकू विश्व कप का फाइनल होगा।