विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sinquefield Cup 2025: आर प्रगनानंद को संयुक्त बढ़त, डी गुकेश को अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी के हाथों मिली हार

Published: Tue, 26 Aug 2025 09:23 PM (IST)

आर प्रगनानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर के सिंकफील्ड कप के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली। आर प्रगनानंद ...और पढ़ें

आर प्रगनानंद ने सिंकफील्‍ड कप में संयुक्‍त बढ़त बनाई
आर प्रगनानंद ने सिंकफील्‍ड कप में संयुक्‍त बढ़त बनाई

HighLights

  1. आर प्रगनानंद ने अलीरजा फिरोजा को मात दी
  2. आर प्रगनानंद ने सिंकफील्‍ड कप में संयुक्‍त बढ़त बनाई
  3. डी गुकेश को वेसली सो के हाथों पराजय झेलनी पड़ी

प्रेट्र, सेंट लुइस। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने फ्रांस के अलीरजा फिरोजा को हराकर ग्रैंड शतरंज टूर के सिंकफील्ड कप के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली। लगातार ड्रॉ के बाद प्रगनानंद की यह दूसरी जीत है।

वह अमेरिका के फेबियानो कारूआना के साथ 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं, जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश को अमेरिका के वेसली सो के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। लेवोन आरोनियन और वेसली चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ और अमेरिका के सैमुअल सेवियान संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश और अलीरजा तीन तीन अंक लेकर अगले स्थान पर हैं, जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव डेढ अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं।

पिछले दो दौर में सारे मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद सातवें दौर में पांच में से तीन मुकाबलों के नतीजे निकले। अलीरजा और गुकेश के अलावा नोदिरबेक को भी पराजय झेलनी पड़ी, जिन्हें डुडा ने हराया।

यह भी पढ़ें- प्रगनानंद-गुकेश ने चौथे दौर की बाजी भी खेली ड्रॉ, सभी को मिले दो-दो अंक

यह भी पढ़ें- 10 साल की ब्रिटिश शतरंज खिलाड़ी बोधना सिवानंदन ने रचा इतिहास, ग्रैंडमास्टर पीटर वेल्स को हराया