विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रगनानंद-गुकेश ने चौथे दौर की बाजी भी खेली ड्रॉ, सभी को मिले दो-दो अंक

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 22 Aug 2025 10:08 PM (IST)

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में अमेरिका के सैमुअल सेवियन के साथ अंक बांटे। अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने दिन के एकमात्र निर्णायक गेम में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पांच दौर का खेल होना बाकी है तब कारुआना तीन अंक के साथ सिंगल्स बढ़त पर हैं।

प्रगनानंद-गुकेश ने चौथे दौर की बाजी भी खेली ड्रॉ। फाइल फोटो
प्रगनानंद-गुकेश ने चौथे दौर की बाजी भी खेली ड्रॉ। फाइल फोटो

 हैंसेंट लुई (अमेरिका), प्रेट्र। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में अमेरिका के सैमुअल सेवियन के साथ अंक बांटे, जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।

अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने दिन के एकमात्र निर्णायक गेम में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने पोलैंड के डूडा जान-क्रिस्तोफ के साथ तथा फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने वेस्ली सो के साथ अंक बांटे।

जबकि अभी पांच दौर का खेल होना बाकी है तब कारुआना तीन अंक के साथ सिंगल्स बढ़त पर हैं। उनके बाद प्रगनानंद और अरोनियन का नंबर आता है जो 2.5-2.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्ली, फिरोजा, वाचियर-लाग्रेव, सेवियन और गुकेश दो-दो अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। डूडा उनसे आधा अंक पीछे हैं जबकि अब्दुसत्तोरोव आधे अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।