39 मिनट में खेल खत्म! पीवी सिंधू बनीं हाईलो ओपन चैंपियन, फाइनल में होजमार्क को रौंदकर जीता खिताब
पीवी सिंधू ने रविवार को डेनमार्क की लाइन होजमार्क केजर्सफेल्ड को एकतरफा मुकाबले में मात देकर हाईलो ओपन का खिताब जीत लिया।
-1793545535975_m.webp)
पीवी सिंधू ने जीता खिताब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, जर्मनी। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को डेनमार्क की दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी लाइन होजमार्क केजर्सफेल्ड को सीधे गेम में हराकर हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
सिंधू का यह इस सत्र में उनका दूसरा खिताब है। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने शानदार खेल दिखाते हुए आठवीं वरीयता प्राप्त लाइन को 39 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 21-12, 21-14 से शिकस्त दी।
जापान ओपन के बाद अब हाईलो ओपन भी जीता
पांच लाख अमेरिकी डालर (करीब 4.4 करोड़ रुपये) की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में सिंधू ने अपने शाट्स पर बेहतरीन नियंत्रण और सटीकता दिखाई। उन्होंने इससे पहले जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीता था, जबकि पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था।
दुनिया की आठवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधू को इस जीत से 9200 रैंकिंग अंक मिले हैं। इससे साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें मजबूत हुई हैं।
इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू का फाइनल से पहले डेनमार्क की खिलाड़ी के विरुद्ध जीत-हार का रिकार्ड 6-1 था। केजर्सफेल्ड ने सिंधू को एकमात्र बार 2025 के सुदीरमन कप फाइनल्स में हराया था।
यह भी पढ़ें- RCB स्टार जैकब डफी ने खोला विराट कोहली का अनसुना राज, वनडे सीरीज से पहले कीवी गेंदबाज ने की जमकर तारीफ
यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह को पैसों के लिए डेट करने के आरोपों पर भड़कीं समरीन कौर, पोस्ट शेयर कर दिया करारा जवाब