RCB स्टार जैकब डफी ने खोला विराट कोहली का अनसुना राज, वनडे सीरीज से पहले कीवी गेंदबाज ने की जमकर तारीफ
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने विराट कोहली की विनम्रता और खेल के प्रति लगन की सराहना की है। ...और पढ़ें

विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में विराट कोहली के साथ बिताए समय के दौरान उनकी विनम्रता और खेल के प्रति लगन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद वह बेहद सरल व्यक्ति हैं और आगामी वनडे सीरीज में उनका सामना करना शानदार होगा।
आईपीएल में डफी और कोहली एक ही टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं और इन दोनों ने इस साल उसे लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। क्रिकइन्फो के अनुसार डफी ने कहा कि मुझे कल उनसे मिलने का मौका मिला। वह जिम में थे, इसलिए उनसे वहां अचानक मिलना अच्छा लगा। उनका व्यवहार मेरे प्रति बहुत शानदार था।
डफी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने देश में सुपरस्टार होने के बावजूद विदेशी खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।
ऑकलैंड पहुंच चुके हैं कोहली
वनडे सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑकलैंड पहुंच चुके हैं। वे नेट्स में अभ्यास करते हुए भी दिखाई दिए। कोहली अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और कीवी टीम के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।
वनडे सीरीज की शुरुआत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है। पहले तीन मैचों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। उसके बाद वे टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंग और श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।