विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं है', वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर हुई आलोचना तो भड़क उठे गौतम गंभीर

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:19 PM (IST)

हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसकी वजह से ...और पढ़ें

गौतम गंभीर और वैभव सूर्यवंशी

गौतम गंभीर और वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, हैमिल्टन। वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। वो भी इस वजह से क्योंकि ईशान किशन चोटिल थे। ईशान के वापस आने के बाद वैभव का बाहर कर दिया गया, जिसके बाद गौतम गंभीर के फैसले की काफी आलोचना हुई।

इस दौरान भारत के मुख्य कोच गंभीर ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि उनका काम सबको खुश करना नहीं है और लोकप्रिय फैसलों के बजाय सही फैसले लेना है। भारत के पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है।

युवा बल्लेबाज वैभव को खास मौके नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी-20 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं'

गंभीर ने पांचवें टी20 से पहले कहा कि वो सोशल मीडिया पर चल रहे लोकप्रिय फैसले लेने पर नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने पर ध्यान देते हैं।

गंभीर ने आधिकारिक प्रसारक से कहा, 'पहली बात तो यह है कि मेरा काम सबको खुश करना नहीं है। मेरा काम सही फैसले लेना है, न कि लोकप्रिय फैसले। इसी के लिए मैं यहां हूं। उन्होंने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना भी ड्रेसिंग रूम में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।'

गंभीर ने आगे कहा कि, 'लोकप्रिय फैसला करना बहुत आसान होता है लेकिन मेरे लिए महत्वपूर्ण बात सही फैसले करना और यह सुनिश्चित करना है कि ड्रेसिंग रूम में पर्याप्त सुरक्षा हो। उन्होंने कहा कि जैसा आपने कहा कि टीम के पास बहुत प्रतिभा है लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि जो खिलाड़ी लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वे निश्चित रूप से अधिक अवसर के हकदार हैं। '

सीरीज जीत के बाद कैसे प्रेरित करते हैं गंभीर?

गंभीर ने बताया कि उन्होंने इस सीरीज में हम यही दृष्टिकोण अपना रहे हैं। भारत ने पहले तीन मैच जीतकर न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है।

गंभीर से पूछा गया कि सीरीज का परिणाम पहले ही तय हो जाने के बाद वह खिलाड़ियों को कैसे प्रेरित करेंगे? उन्होंने कहा कि 'जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो किसी तरह की आत्मसंतुष्टि नहीं होती है।'

गंभीर ने आगे कहा, 'हर कोई जानता है कि कुछ भाग्यशाली खिलाड़ियों को देश की तरफ से खेलने का मौका मिलता है। मेरा मानना है कि हर मैच कुछ अलग करने, कुछ सीखने और खुद को बेहतर बनाने का मौका होता है।'

भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम व्यस्त कार्यक्रम के बाद न्यूजीलैंड पहुंची है। उसने हाल में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के साथ एशियाई खेलों में भी भाग लिया था।

पांचवां टी20 हारा भारत, जीती सीरीज

भारतीय टीम को रविवार को पांचवें टी20 में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबान टीम ने दो ओवर पहले ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ये लगातार दूसरी जीत है।

हालांकि, लगातार दो हार के बाद भी टीम इंडिया ने सीरीज जीत ली। भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया था।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर जीता हांगकांग सिक्सेस 2026 का खिताब

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ पाचवें T20I में हार के बाद आगबबूला हुए श्रेयस अय्यर, इन खिलाड़ियों को बताया विलेन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।