अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर जीता हांगकांग सिक्सेस 2026 का खिताब
अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर हांगकांग सिक्सेस 2026 का खिताब जीत इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

अफगानिस्तान ने जीता खिताब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए हांगकांग सिक्सेस 2026 का खिताब जीत इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। अफगानिस्तान का ये टूर्नामेंट का पहला खिताब है।
मिशन रोड ग्राउंड में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवरों में अफगानिस्तान के सामने 116 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुलबदीन नईब की कप्तानी वाली टीम ने इमरान मीर के अर्धशतक की वजह से पांच गेंद रहते ही हासिल कर लिया।
मैक्स ब्रायंट की तूफानी पारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए मैक्स ब्रायंट ने 14 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली। मैक्स ने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसके अलावा, एलेक्स रॉस ने 10 गेंदों में नाबाद 29 रन ठोके।
निक हॉब्सन 8 गेंदों में 23 रन जड़ दिए। वहीं कप्तान क्रिस ग्रीन ने एकमात्र गेंद खेलते हुए छक्का लगाकर पारी को खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने नियमित छह ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए।
इमरान मीर ने दिलाई जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से इमरान मीर ने शानदार अर्धशतक लगाया। इमरान ने 14 गेंदों में 56 रनों की नाबाद पारी खेली।
इमरान ने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। इसके अलाव, फरमानुल्लाह सफी ने चार छक्कों की मदद से सात गेंदों में नाबाद 26 रन ठोके।
इमरान और सफी के बीच तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में नाबाद 87 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी वजह से अफगानिस्तान 5.1 ओवर में ही आठ विकेट से मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सीफर्ट-फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को किया 'शर्मसार', टीम इंडिया को मिली एक और हार
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ ईशान किशन बने नंबर-1, T20I में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि