IND vs NZ: सीफर्ट-फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को किया 'शर्मसार', टीम इंडिया को मिली एक और हार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया। इस मुकाबले में ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टिम सीफर्ट की धमाकेदार पारी के दम पर हैमिल्टन में भारत के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, सीरीज को भारत ने 3-2 से अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने पहले तीन मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी लेकिन चौथे और पांचवें टी20 मैच में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की।
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। सभी गेंदबाजों की इकोनॉमी नौ या उससे अधिक रही और ऐसे में पांचवें मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन हुए फेल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कमाल नहीं कर सके। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने दोनों गेंदबाजों को मैदान से बाहर रास्ता दिखाया और टीम इंडिया को दो झटके दिए। संजू इस सीरीज में कुछ कमाल नहीं कर सके हैं और सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके। भारत ने 19 रनों के स्कोर पर संजू सैमसन (4) और अभिषेक (1) के रूप में दो विकेट गंवा दिए थे।
श्रेयस और किशन ने संभाली भारत की पारी
19 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। अय्यर ने इस दौरे पर अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 23 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ चोट के बाद चौथे मैच में वापसी पर जीरो पर आउट होने वाले ईशान किशन ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और उतने ही छक्के शामिल रहे।
भारत ने बनाए 191 रन
इन दोनों के आउट होने के बाद भारत का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि, नीतीश कुमार रेड्डी (22) और नमन धीर (33) की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए। कीवी टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाद एडम मिल्ने रहे, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।
टिम सीफर्ट ने जड़ा अर्धशतक
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे कीवी टीम के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने खतरनाक फिन एलन को दो रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। उनके आउट होने के बाद डेरिल मिचेल और टिम सीफर्ट ने मोर्चा संभाला। मिचेल को 29 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर भेजा। दूसरी तरफ सीफर्ट ने कमाल की बैटिंग करते हुए अर्धशतक ठोक दिया। वे शतक से चूक गए और 50 गेंदों पर 93 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नीतीश रेड्डी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
ग्लेन फिलिप्स ने दिलाई जीत
चौथे टी20 मैच के शतकवीर ग्लेन फिलिप्स का बल्ला एक बार फिर भारत के खिलाफ हल्ला बोला। फिलिप्स ने शानदार फिफ्टी ठोकी और 38 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान आठ चौके और तीन छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को 18 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और सात विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।