IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ ईशान किशन बने नंबर-1, T20I में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान अब भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ईशान को सूर्या को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ छह रनों की जरुरत थी। ईशान ने इस दौरान अपनी चौथी गेंद पर ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ईशान ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
ईशान से पहले भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्या के नाम था। सूर्या ने साल 2022 में 31 मैचों में 9 अर्धशतक और दो शतक की मदद से 1164 रन ठोक दिए थे।
वहीं ईशान ने अब तक 37 मैचों में आठ अर्धशतक और एक शतकी की मदद से 1200 से ज्यादा रन बनाने लिए हैं। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 गेंदों में पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।
भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबस ज्यादा रन (T20I)
खिलाड़ी | मैच | पारियां | कुल रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक (100) | अर्धशतक (50) | वर्ष |
ईशान किशन | 37 | 36 | 1200+ | 103* | 1 | 8 | 2026 |
सूर्यकुमार यादव | 31 | 31 | 1164 | 117 | 2 | 9 | 2022 |
अभिषेक शर्मा | 39 | 38 | 1153 | 113* | 2 | 8 | 2026 |
अभिषेक शर्मा | 21 | 21 | 859 | 135 | 1 | 5 | 2025 |
संजू सैमसन | 30 | 29 | 809 | 97* | 0 | 8 | 2026 |
विराट कोहली | 20 | 20 | 781 | 122* | 1 | 8 | 2022 |
तिलक वर्मा | 35 | 33 | 751 | 60* | 0 | 5 | 2026 |
सूर्यकुमार यादव | 18 | 17 | 733 | 112* | 2 | 5 | 2023 |
शिखर धवन | 18 | 17 | 689 | 92 | 0 | 6 | 2018 |
श्रेयस अय्यर | 26 | 25 | 666 | 102* | 1 | 2 | 2026 |
ईशान ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 2000 रन
ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे कर लिए। ईशान गेंदों के हिसाब से भारत के लिए तीसरे सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।
ईशान को 2000 तक पहुंचने के लिए 1345 गेंदें लगीं। वहीं सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक ने सिर्फ 1024 गेंदों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।