विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्शदीप सिंह को पैसों के लिए डेट करने के आरोपों पर भड़कीं समरीन कौर, पोस्ट शेयर कर दिया करारा जवाब

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:45 PM (IST)

अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर मिल रही आलोचनाओं और पैसों के लिए डेट करने के आरोपों पर नाराजगी जताई है।

समरीन कौर-अर्शदीप सिंह

समरीन कौर-अर्शदीप सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने जब से अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, उसके बाद से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। कपल लगातार आलोचनाओं का सामना करने से परेशान हो गया है। ऐसे में समरीन ने एक पोस्ट साझा कर अपने गुस्से का इजहार किया है। उनके पोस्ट को अर्शदीप सिंह ने भी एक खास मैसेज लिखा है।

अर्शदीप जब भी किसी इंटरनेशनल दौरे पर जाते हैं, तो समरीन भी उनके साथ जाती हैं। इसके बाद दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होती हैं। उनके पोस्ट के कमेंट्स में जाकर लोग आलोचना करते हैं। इसी से परेशान होकर समरीन ने एक पोस्ट साझा किया है। उनका कहना है कि वे और उनकी टीम ऐसे लोगों को ब्लॉक कर रही है।

समरीन कौर ने पोस्ट शेयर कर जाहिर किया गुस्सा

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जितनी मैं दुनिया देखती हूं, उतना ही मुझे एहसास होता है कि सोशल मीडिया पर कितने दोगले लोग होते हैं। अगर आप अपने आदमी को छिपाती हैं, तो आपको उस पर गर्व नहीं है। अगर आप अपना प्यार जाहिर करती हैं, तो ये फेम के लिए कर रही है। अगर आपका कोई स्टैंडर्ड है, तो आप मतलबी हैं। मैं 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं। अपना आर्थिक और पेशेवर ध्यान रख रही हूं। 20 से ज्यादा देशों में घूम चुकी हूं। रिश्तों हों या न हों एक खुशहाल जिंदगी जू रही हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "भगवान ने मुझे बचपन से मुझे आशीर्वाद दिया है कि मैं अपना ट्रैवलिंग और लाइफस्टाइल का खर्च उठा सकती हूं और इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे कोई ऐसा मिला, जिसे मैं सच में चाहती हूं। मुझे ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। मैं उसके बारे में और हमारे बारे में पोस्ट करूंगी क्योंकि यही मेरी जिंदगी है। अगर आपको देखना पसंद नहीं है, तो मेरा पेज छोड़ दें। मैं खासकर दूसरी औरतों को नीचा दिखाते हुए देखकर थक गई हूं। मैं और मेरी टीम हर उस इंसान को ब्लॉक कर रहे हैं।"

Samreen Kaur

अर्शदीप सिंह ने किया समर्थन

अर्शदीप सिंह ने भी समरीन के पोस्ट को खास मैसेज कर समर्थन किया। उन्होंने लिखा, "मुझे तुम पर गर्व है बेबी। तुम बहुत मजबूत हो। जो हमारे लिए बहुत परेशान हैं, कि हमें क्या करना चाहिए, वे लोग थोड़ा ब्रेक ले लें। जियो और जीने दो। इंटरनेट दुनिया को बेहतर जगह बनाओ। प्यार फैलाओ और प्यार को तुम्हें पाने दो। भगवान बहुत दयालु हैं कि उन्होंने मुझे ऐसा इंसान दिया है, जो बहुत समझदार और प्यार से भरा है।"

यह भी पढ़ें- 'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं है', वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर हुई आलोचना तो भड़क उठे गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर जीता हांगकांग सिक्सेस 2026 का खिताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।