विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uber Cup: 2014 में जीता था कांस्य, अब 2028 में घर पर गोल्ड की तैयारी; पीवी सिंधू ने बताया अपना प्लान

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:50 AM (IST)

दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू 2028 में घरेलू मैदान पर उबर कप का खिताब जीतने के लिए उत्सुक हैं।

उबर कप पर पीवी सिंधू की नजर

उबर कप पर पीवी सिंधू की नजर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, नई दिल्ली। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू की नजरें 2028 में पहली बार उबर कप का खिताब जीतने पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें घरेलू मैदान पर फिर से इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है तो वह टीम के साथ खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी।

सिंधू 2014 में दिल्ली में आयोजित उबर कप में भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। उस समय भारतीय टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।

खिताब जीतने पर सिंधू की नजर

सिंधू ने कहा कि 2014 में दिल्ली में जीते गए कांस्य पदक पर मुझे गर्व है। अगर मुझे घरेलू मैदान पर फिर से उबर कप खेलने का मौका मिलता है तो मैं चाहूंगी कि हम पूरा जोर लगाकर खिताब जीतें।

उन्होंने कहा कि अपनी टीम के साथियों के साथ उस पोडियम पर खड़ा होने का अहसास कितना खास था, मैं जानती हूं। भारतीय दर्शकों के सामने एक साथ ट्रॉफी उठाना मेरे करियर के सबसे गौरवशाली पलों में से एक होगा। भारत को बुधवार को 2028 थॉमस और उबर कप की मेजबानी सौंपी गई।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने 2025 में गुवाहाटी में बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप और 2026 में नई दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया था जिसके बाद भारत को यह मेजबानी मिली।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Day 1 Live: टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर उतरे, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A: अंपायर्स की गलतियों की वजह से भारत के हाथ से फिसल गया मैच, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।